RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला स्वास्थ्य विभाग भोजपुर कार्यक्रमो का विश्लेषण व जन्मदिन उत्सव आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जनवरी।अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के एन सिन्हा ने अपने ऑफिस में अपने द्वारा संचालित सारे कार्यक्रमों का विश्लेषण हेतु बैठक आयोजित की। इसमें मलेरिया, फाईलेरिया, यक्ष्मा, कुष्ठ, परिवार कल्याण, अंधापन आदि करीब 12 प्रोग्राम का विश्लेषण हेतु एक बैठक बुलाई गई ।डॉ सिन्हा ने संबंधित विभाग एवं सभी लोगों से कहा कि विगत साल 2024 में दिए अपने लक्ष्य व उपलब्धि का ब्यौरा तैयारी कर दे। जिससे आगे का प्रोग्राम बनाया जा सके।इसी बीच कर्मियों को ज्ञात हुआ कि इसी माह सेवा निवृत्ति लेने वाले अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के एन सिन्हा का शुक्रवार को ऑफिशियल जन्मदिन है। तो सभी ने मिलकर उनके जन्मदिन का उत्सव मनाया। केक काटा गया एवं सबने मिठाई खाई। सभी ने बुक्के व गिफ्ट दिए तथा फोटोग्राफी की गई। डॉ के एन सिन्हा ने एक धन्यवाद गाना भी सुनाया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे भोजपुर जिला सिविल सर्जन डॉक्टर शिवेंद्र कुमार सिन्हा ,जिला प्रशिक्षण पदाधिकारी डॉक्टर संजय श्रीवास्तव ,सीडीओ डॉक्टर ए अहमद,डॉक्टर अरुण, कुष्ठ पदाधिकारी डॉ दयानंद, डीएएम अश्विनी जी, डीपीएम रवि जी एवं मोदी जी तथा डी एच एस, सिविल सर्जन कार्यालय, डी एस कार्यालय ,मलेरिया, फाईलेरिया विभाग, टीवी ,लेप्रोसी विभाग के सभी कर्मचारीगण , विशेष रूप से संजीव सिंह, रामजी बाबू, रविंद्र जी ,आलोक जी, विनय जी, कुमारी प्रियंका ,अमित पटेल, संतोष जी, राजेश जी, सुशील बाबू ,मनोज जी, सत्य प्रकाश ,सुबेश सिंह, पिरामल से ओम प्रकाश जी, शशिप्रभा आदि रहे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने किया एकवारी महादलित टोला का निरीक्षण।

rktvnews

बिहार में लॉन्च होगी ‘गंगा प्रहरी आपदा मित्र योजना’ : डूबने की घटनाओं पर रोक के लिए बड़ा कदम।

rktvnews

भोजपुर:डॉक्टर के एन सिंहा ने किया यशदिति ब्यूटीशियन ब्रोसर का लोकार्पण।

rktvnews

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का ‘श्रीमद रामायण’ ‘श्री राम रथ’ लेकर कानपुर पहुंचा।

rktvnews

जयपुर:एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स:गैंगस्टर अमित शर्मा उर्फ जैक पण्डित अमेरिका में गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:जिले के सभी प्रखंडों में छः घंटे बिजली रहेगी गुल।

rktvnews

Leave a Comment