RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भारत-श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन को संबोधित करने कोलंबो पहुँचे विश्व रंग के निदेशक संतोष चौबे और विश्व रंग परिवार के सदस्य।

‘विश्व हिंदी दिवस’ पर श्रीलंका में आयोजित ‘प्रथम भारत–श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन’ को करेंगे संबोधित।

RKTV NEWS/कोलंबो (श्रीलंका)10 जनवरी।भारत सरकार, विदेश मंत्रालय के स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, कोलंबो द्वारा प्रथम भारत – श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन कोलंबो में विश्व हिंदी दिवस पर आज 10 जनवरी 2025 को किया जा रहा है।
इस प्रथम भारत -श्रीलंका हिंदी सम्मेलन में सहभागिता हेतु रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं विश्व रंग के निदेशक संतोष चौबे ,’इलेक्ट्रॉनिकी आपके लिए’ की कार्यकारी संपादक डॉ. विनीता चौबे , टैगोर अंतरराष्ट्रीय हिंदी केंद्र के निदेशक डॉ. जवाहर कर्नावट तथा अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति यूएसए के प्रभारी एवं विश्व रंग परिवार के सदस्य इंद्रजीत शर्मा कोलंबो पहुँचे। कोलंबो एयरपोर्ट पर हिंदी संस्थान, श्रीलंका की निदेशक अतिला कोतलावल ने गर्मजोशी से सभी का स्वागत किया। आज संतोष चौबे और विश्व रंग परिवार के सदस्यों ने कोलंबो विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एच.डी. करुणारत्ने से भेंट कर दोनों विश्वविद्यालयों के अकादमिक आदान-प्रदान के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
इसके पश्चात स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र ,भारतीय दूतावास के निदेशक डॉ. अंकुरण दत्ता से भी श्रीलंका में हिंदी शिक्षण के विस्तार तथा श्रीलंका में विश्व रंग के आयोजन संबंधी विस्तृत चर्चा की गई।
इस प्रथम भारत–श्रीलंका हिंदी सम्मेलन में श्रीलंका के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थाओं के 400 से अधिक हिंदी प्राध्यापक, शोध छात्र एवं विद्यार्थियों की भागीदारी रहेगी। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में संतोष चौबे और डॉ. जवाहर कर्नावट भारत और श्रीलंका के सांस्कृतिक संबंधों और भाषाई स्थिति पर विस्तार से चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में 10 विश्वविद्यालयों और 80 से अधिक संस्थानों में हिंदी की पढ़ाई होती है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 21 अगस्त 24

rktvnews

भोजपुर:भाजपा का अगिऑंव विधानसभा में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बैठक आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री से मिला यादव समाज का प्रतिनिधिमंडल श्रीकृष्ण बोर्ड का होगा गठन – सेना में हो अहीर रेजिमेंट का गठन।

rktvnews

भोपाल: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित महोत्सव का समापन।

rktvnews

भोजपुर:इजरायल द्वारा गाजा के बच्चों-महिलाओं और बेगुनाह फिलिस्तिनीयों के जनसंहार के खिलाफ नुकड़ सभा।

rktvnews

धनतेरस: वैद्य धनवंतरी जन्मोत्सव।

rktvnews

Leave a Comment