RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : हर हाल में 15 दिनो के भीतर हो डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य : जिला पदाधिकारी

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि विभाग अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 जनवरी। आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में कृषि विभाग अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से डिजिटल क्रॉप सर्वे, कृषि यंत्रीकरण योजना, उर्वरक प्राप्ति एवं वितरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, बीज वितरण, रबी आच्छादन, एवं आत्मा योजना के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य हर हाल में 15 दिनों के भीतर पूरा किया जाए। कृषि यंत्रीकरण योजना में लंबित भुगतान को तत्काल सुनिश्चित करने और उर्वरक प्राप्ति एवं वितरण के तहत जिले के सभी खुदरा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करने का आदेश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
इस बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, आत्मा योजना के अधिकारी, सहायक निदेशक (रसायन), सहायक निदेशक (भूमि संरक्षण) एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

शहर और जिले के महत्वपूर्ण पदों पर काबिज है भाजपा के जनप्रतिनिधि फिर भी विकास की राह देख रहा रघुटोला: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

दशहरे की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

हनुमानगढ़:मेडिकल कॉलेज को मिला पहला कैडेवर।

rktvnews

भोजपुर:नन्हे हाथों ने किया पारिवारिक परंपराओं का निर्वहन।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ, सुखाड एवं आपदा की पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक।

rktvnews

चतरा:मादक पदार्थों के खिलाफ जन-जागरूकता के अंतिम दिन दौड़ा चतरा, थीम आधारित मैराथन दौड़ का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment