RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण:डीएम, एसपी ने रक्तदान कर पुलिस लाइन में किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन।

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा उपलब्ध वैन द्वारा संचालित हो रहा है रक्तदान शिविर।

जिले के सभी छः अनुमंडलो में होना है रक्तदान शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/मोतिहारी(पूर्वी चंपारण)03 जनवरी।रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के सौजन्य से जिले में वैन भेजा गया है जिसमें रक्त संग्रह करने की सुविधा उपलब्ध कराई गईं है।
मोतिहारी पुलिस लाईन में आज शुक्रवार को मोतिहारी पुलिस लाइन के मैदान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के सौजन्य से किया गया।वहीं रक्तदान महादान को चरितार्थ करते हुए जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण सौरभ जोरवाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने स्वेच्छा से
रक्तदान करते हुए पूर्वी चंपारण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया, जिसमें जिला प्रशासन के ओर से पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मीयों ने स्वैच्छिक रक्तदान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए रक्तदान किया, जिन्हें अल्पाहार एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। बिहार राज्य रक्तधान परिषद के सह अध्यक्ष प्रतिभा रानी ने बताया की पूर्वी चम्पारण जिले के सभी छः अनुमंडल अरेराज, चकिया, मोतिहारी, पकड़ीदयाल, रक्सौल, सिकरहना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है। सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक कौशल दुबे ने बताया की 02 बजे तक पुलिस लाईन में 35 यूनिट एवं एसएसबी कैंप में 31 यूनिट रक्तदान किया गया है।उन्होंने बताया की स्वस्थ व्यक्ति को ही रक्तदान करना है इस बात का ध्यान रखा जा रहा है।उन्होंने बताया की अभी भी रक्तदान चल रहा है।

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं

डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा की रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है उन्होंने कहा की युवाओं व आम लोगों को रक्तदान हेतु आगे आने की है जरूरत है, हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में एकबार जरूर रक्तदान करना चाहिए,एक यूनिट रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई तकलीफ या कमजोरी नहीं होती है।उन्होंने बताया की रक्त की कमी से से जूझ रहें लोगों को रक्त आसानी से उपलब्ध हो सकें, उन्होंने समाजिक संगठनों, युवाओं व आम लोगों से रक्तदान करने की अपील की।वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा की डिलीवरी,दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर एनीमिया ग्रस्त या गंभीर बिमारियों से ग्रस्त लोगों को रक्त चढ़ाने की जरूरत पड़ती है, इसलिए लोगों को रक्तदान में आगे आना चाहिए।

Related posts

सरकार ने विमान रखरखाव, मरम्मत और निरीक्षण (एमआरओ) के लिए ऑटोमैटिक रूट से 100 प्रतिशत विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की अनुमति दी।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘नशा मुक्त भारत’ के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संसद सदस्यों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:जल एवं मिट्टी संरक्षण के बारे में एक देश व्यापी “वाटरशेड यात्रा” अभियान के सफल आयोजन हेतु बैठक।

rktvnews

पटना:हम पार्टी की रैली से पहले दो विभाग छीनकर दिया तगड़ा झटका : राजेश निराला

rktvnews

गढ़वा:झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति का गढ़वा जिला आगमन।

rktvnews

Leave a Comment