RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:भारतमाला परियोजना अंतर्गत मुआवजा राशि का वितरण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)02 जनवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में भारतमाला परियोजना अंतर्गत मुआवजा राशि का वितरण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में सर्व प्रथम रैयतों का भुगतान मुआवजा, विवादित भूमि, जिसमें हंटरगंज, चतरा, पत्थलगड्डा और सिमरिया क्षेत्र के अंचल अधिकारी से क्रमवार कई महत्वपूर्ण जानकारी ली गई एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विवादित भूमि को लेकर उन्होंने कहा जिला भू अर्जन पदाधिकारी के कार्यालय में विवादित भूमि का प्रतिवेदन भेजे जिससे सुनवाई की प्रक्रिया जल्द हो सके।
बैठक में जानकारी दी गई कि अभी तक भारत माला परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का भुगतान 157 करोड़ में से लगभग 100 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। इसपर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द जल्द शत प्रतिशत रैयतों का भुगतान करने का निर्देश दिए। साथ ही अधिग्रहीत भूमि में संरचना का भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत, सभी संबंधित अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी/ कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:सीएम डैशबोर्ड में D व Eश्रेणी में आने वालों को जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारियों से कहा कि आर्थिक राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा दें और स्थानीय के लिए मुखर बनें।

rktvnews

नितिन गडकरी ने बेहतर सड़क सुरक्षा उपायों की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित किया।

rktvnews

महादेव हनुमान मंदिर द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित!भीषण ठंडक में निर्धनों में कंबल बांटना सराहनीय कार्य:प्रसिद्ध फिजिशियन डा के एन सिन्हा

rktvnews

वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक प्रकट किया।राजकीय सम्मान के साथ की जायेगी अंत्येष्टि।

rktvnews

भोजपुर:केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से नई दिल्ली में जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने मिल दी नववर्ष की शुभकामना।

rktvnews

Leave a Comment