RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया आपदा जोखिम न्यूनीकरण कैलेंडर-2025 और डायरी का विमोचन।

RKTV NEWS/ पटना(बिहार)01 जनवरी।मुख्यमंत्री, बिहार-सह-अध्यक्ष, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नीतीश कुमार ने आज यहां 1, अन्ने मार्ग स्थित संवाद कक्ष में प्राधिकरण के आपदा जोखिम न्यूनीकरण कैलेंडर-2025 और डायरी का विमोचन किया। इस मौके पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत, सदस्य पी.एन. राय, सदस्य कौशल किशोर मिश्र, सदस्य नरेन्द्र कुमार सिंह,सदस्य प्रकाश कुमार, सचिव मो. वारिस खान (भा.प्र.से.), ओ.एस.डी. मो. मोइज उद्दीन, कुंदन कुमार कौशल, संदीप कमल, शिव कुमार, गुड्डू भी मौजूद थे।
कैलेंडर और डायरी का प्रकाशन प्राधिकरण के जन जागरूकता अभियान का अहम हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने छपी सामग्रियों का गंभीरता से अवलोकन किया। उपाध्यक्ष व माननीय सदस्यों ने कैलेंडर के विषय वस्तु के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
बताया गया की कैलेंडर की खासियत यह है कि राज्य के जाने-माने कार्टूनिस्ट पवन कुमार ने रेखा चित्रों के माध्यम से आपदाओं में सुरक्षित रहने की जानकारी देने का प्रयास किया है। आसान और सहज भाषा में आपदाओं से बचाव के तरीके बताए गए हैं। इसमें मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम की भी पूरी जानकारी दी गई है।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणेश चतुर्थी पर राज्य सहित देश देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

चतरा:दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: बड़हरा प्रखंड परिसर में आयोजित शिविर में 19 का बना दिव्यांगता कार्ड।

rktvnews

भोजपुर:जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी राजीव रंजन राज का चुनावी कार्यालय उद्घाटित।

rktvnews

भारत की जी-20 अध्यक्षता: स्वास्थ्य कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत फरवरी माह में होने वाले एक दिवसीय शिविर के सफल आयोजन को लेकर बैठक।

rktvnews

Leave a Comment