RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:बी.एस.डीएवी मील रोड में छोटे बच्चों के लिए वार्षिक खेल कूद का आयोजन।

राष्ट्रीय स्तर पर पदक पाने वाले विद्यार्थी खिलाडियों का ट्यूशन फी होगा माफ : वी. आनंद कुमार

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)31 दिसंबर।विगत दिनों बीएस डीएवी.पब्लिक स्कूल , मील रोड परिसर में नन्हें – मुन्ने विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेल -कूद समारोह का आयोजन हुआ । पहलीबार यह आयोजन कक्षा नर्सरी से लेकर द्वितीय तक विद्यार्थियों के लिए किया गया । आयोजन में बच्चों के साथ -साथ उनके अभिभावकों की सुखद सक्रियता अंत – अंत तक बनी रही। आयोजन की अध्यक्षता डीएवी. प.स्कूल्स, बिहार प्रक्षेत्र – ‘जे ‘, बक्सर के अधिकारी वी आनंद कुमार ने की। इस दौरान बतौर अतिथि डीएवी. धनुपरा, पीरो और शाहपुर के प्राचार्य उपस्थित रहे। वार्षिक खेल -कूद के इस आयोजन में बोलते हुए प्रक्षेत्रीय पदाधिकरी वी. आनंद कुमार ने कहा कि – खेल – कूद के क्षेत्र में डीएवी के के सैकड़ो पूरवर्ती विधार्थी हुए हैं जिन्हों ने राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। श्री कुमार ने कपिलदेव, धोनी आदि से लेकर नीरज चोपड़ा तक की विरासत को याद किया । इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अब डीएवी प्रबंधन ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का ट्यूशन फी माफ करने का निर्णय लिया है। इसलिए बच्चों में आरंभ से ही खेल-कूद पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है । छोटे बच्चों का यह आयोजन इसलिए महावपूर्ण है ।
इस दौरान प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने उपस्थित परिजनों तथा अतिथियों का स्वागत करते हुए खेल कूद में बी एसडीएवी की उपलधियों से सब को रु – ब – रु कराया।
इस आयोजन में कक्षा नर्सरी से द्वितीय तक के बच्चों के लिए लगभग दर्जनभर रोचक खेल प्रतिस्पर्धाओं को संचालित किया गया। इसमें बैलून बैलेंसिंग, रैबिटरेस, बनाना रेस, बटनिंग द सर्ट, लेसिंग एण्ड टेयिंग द शूज, बैलून ब्लोइंग, फ्लॉवर पिंकिंग एन्ड रन, स्पून रेस, फ्रॉग रेस, टॉफी रेस, रन एण्ड प्लेस द थिंग जैसी रोचक प्रतिस्पर्धाओं में छात्र -छात्राओं ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।
अक्षिता, शिवांशु, तान्या, शुभ, अनन्या, अभिनव, अनमोल, राजवी, खुश,रीतिका, दीपक, नित्या, आराध्या, आतिश, आयुष्मान, अदिति, हिमांशु, सुधा, आयूष राज, अंशु, सूरज आदि दर्जनभर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे खिलाडियों को प्रक्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा पदक व विजेता प्रमाण -पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के सफलता पूर्ण संपन्न होने पर वरिष्ठ शिक्षक डा. मिथिलेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को इस उत्साहपूर्ण वातावरण में मैत्रीभाव से खेलने व खुशी -खुशी भाग लेकर आयोजन की सफल बनाने के लिए धन्यवाद व शुभकामनाएँ दी ।

Related posts

भोजपुर:कुलपति के साथ हुई वार्ता विफल कर्मचारी महासंघ का धरना जारी:चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

चंद्रयान मिशन की तरह ही जीवन को भी देखें, कठिनाई का डटकर मुकाबला करें, सफलता कदम चूमेगी : राष्ट्रपति

rktvnews

रायपुर : डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दिलाई गई मतदान की शपथ।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा- सरकार नागरिक केंद्रित समावेशी विकास के लिए अधिक व्यापक जीडीपी यानी कि ‘गवर्नेंस, डेवलपमेंट और परफार्मेंस’ पर भी समान रूप से ध्यान केंद्रित किए हुए है।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘5 राज्यों के PACS को प्रधानमंत्री भारतीय जन-औषधि केंद्र के संचालन के लिए स्टोर कोड वितरित करने के कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:अमीर हो या गरीब अगड़ा हो या पिछड़ा चाहे हो दलित मुसलमान सबका कार्य किया है और आगे भी करूंगा:भाई दिनेश

rktvnews

Leave a Comment