RK TV News
खबरें
Breaking News

बोकारो:देश में एक राष्ट्रीय मीडिया नीति बनाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाएगा बीएसपीएस : संजय सिंह

बीएसपीएस और जेजेए का संयुक्त राष्ट्रीय सम्मेलन राँची में मार्च में करने पर विचार।

बोकारो/झारखंड (निर्मल महाराज)29 दिसंबर।भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने आज यहाँ कहाकि देश में एक राष्ट्रीय मीडिया नीति बनाने को लेकर प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया और बीएसपीएस द्वारा संयुक्त रूप से केंद्र सरकार से एक प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत के एजेंडे पर कार्य कर किया जा रहा है। पत्रकार हित में एक समान नीति बनाएं। उन्होंने कस्बाई पत्रकारों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पत्रकारों की मदद को सरकारों को आगे आना चाहिए, और पत्रकारों को कोऑपरेटिव बना कर जिले स्तर पर आवास देना सुनिश्चित किए जाने की जरूरत है।
श्री सिंह पहली बार झारखंड के बोकारो जिले में बीएसपीएस के महासचिव और अपने साथी जितेन्द्र पांडेय के माता जी के देहावसान के बाद परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। उनके आगमन के पश्चात संघ के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी संतोष पाठक के नेतृत्व में बोकारो जिले के पत्रकारों द्वारा होटल हिलटॉप में स्वागत किया गया। साथ ही आगामी मार्च में रांची में होने वाले बीएसपीएस के राष्ट्रीय महासम्मेलन पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर संघ के महासचिव जितेंद्र पांडे , डॉक्टर संघमिता सिंह, निर्मल महाराज , आशीष सिन्हा , रवि वर्मा ,ओंकार तिवारी, अरविंद कुमार इत्यादि सहित बीएसपीएस से जुड़े पत्रकार मौजूद थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी ब्रिटिश संसद परिसर में पुष्पांजलि।

rktvnews

जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए तीसरे ‘उम्मीदवार ओपन हाउस’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

भुवनेश्वर:राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम एवं रोजगार एवं उद्योग सचिवों का दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आरंभ।

rktvnews

राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त ने किया “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment