RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को “प्रयागराज महाकुम्भ 2025” में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रण।

RKTV NEWS/राँची (झारखंड)25 दिसंबर।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं कारागार (राज्यमंत्री) सुरेश राही ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं आस्था के प्रतीक “प्रयागराज महाकुम्भ 2025” में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं सुरेश राही ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनका आमंत्रण, पवित्र गंगाजल एवं महाकुम्भ का प्रतीक चिन्ह सप्रेम भेंट कर मुख्यमंत्री को “महाकुम्भ 2025” में पधारने हेतु आमंत्रित किया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं कारागार (राज्यमंत्री)
सुरेश राही को सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

वित्त मंत्री जेपी दलाल विशेष।

rktvnews

भोजपुर: राजद ने चलाया गंगहर पंचायत में सदस्यता अभियान।

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचन क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 अगस्त 26

rktvnews

समस्तीपुर:PK ने राहुल गांधी के ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर कसा तंज, बोले – ये तो जन सुराज का डर है कि राहुल गांधी को बिहार में यात्रा करनी पड़ रही है, नीतीश और भाजपा की सरकार पेंशन बढ़ा रही है।

rktvnews

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से की भेंट।

rktvnews

Leave a Comment