RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान मंडपम के निर्माण की तैयारियों को लेकर बैठक, राजस्थान मंडपम को समय से करें पूरा, विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा मंडपम : मुख्यमंत्री

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)24 दिसंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान मंडपम राज्य की कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक और व्यवसायिक आयोजनों के लिए प्रमुख आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जयपुर में बनने वाले इस मंडपम को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस बनाया जाए तथा इसमें आधुनिक तकनीक और परंपरागत राजस्थानी वास्तुकला का बेहतरीन संयोजन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को मण्डपम के निर्माण को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
श्री शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान मण्डपम के निर्माण की तैयारियों को लेकर बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत मण्डपम की तर्ज पर जयपुर में राजस्थान मण्डपम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसमें बनने वाले एग्जीबिशन हॉल, ओपन हॉल तथा ऑडिटोरियम में दर्शक क्षमता का पूरा ध्यान रखा जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भागीदारी कर सकें।

सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित होगी यूनिटी मॉल में

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया तथा वन नेशन वन प्रोडक्ट के तहत स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए मंडपम में यूनिटी मॉल का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस मॉल में सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यहां संसाधन विकसित किया जाए। उन्होंने मंडपम में बनने वाले यूनिटी मॉल, पार्किंग, दुकानें एवं ऑडिटोरियम सहित पूरे मास्टर प्लान की समीक्षा की।
इस दौरान बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव उद्योग अजिताभ शर्मा, रिको के प्रबंध निदेशक इंद्रजीत सिंह, एनबीसीसी के मुख्य प्रबंध निदेशक के पी महादेव स्वामी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

बाल श्रम से विमुक्त बच्चों/किशोरों को सामाजिक मुख्यधारा में लाने हेतु करें कारगर कार्रवाई : जिलाधिकारी

rktvnews

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का वियतनाम दौरा।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में 1,006 करोड रु० लागतकी 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

नाडा इंडिया ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग लखनऊ के लिए डोपिंग रोधी जागरूकता सत्र आयोजित किया।

rktvnews

भारत ने स्वच्छता की एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की – स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-II के अंतर्गत 50 प्रतिशत गांव अब खुले में शौच मुक्त।

rktvnews

भोजपुर के बखोरापुर में उद्योगपति और समाज सेवी अजय सिंह के पुत्र के मुण्डन संस्कार समारोह में कई राजनीतिक हस्तियों ने की शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment