RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 दिसंबर। सोमवार को जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली, जिनमें बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली-नालियाँ, हर घर नल का जल- अनुरक्षण, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, हर खेत तक सिंचाई का पानी, कृषि फीडर का निर्माण, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार लघु उद्यमी योजना, स्वास्थ्य उपकेन्द्र- टेलिमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सा परामर्श, पशु चिकित्सा सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी, पंचायत सरकार भवन, हर पंचायत में (10+2) विद्यालय, खेल-कूद को बढ़ावा देने हेतु स्पोर्ट्स क्लब का गठन, हर पंचायत में खेल का मैदान, मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना, जीविका समूह, जल-जीवन-हरियाली, दाखिल-खारिज, परिमार्जन आदि योजनाएं शामिल थीं।
बैठक में इन योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और पंचायती राज पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे वृहद प्रचार-प्रसार के साथ विशेष कैंप लगाकर विभिन्न विभागों में लंबित आवेदन का निष्पादन करें और सर्वे के माध्यम से छूटे हुए लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं से जोड़ें। इसके अलावा, उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को विभाग द्वारा प्रस्तावित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश भी दिया। साथ ही उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को विभिन्न विभागों के तहत प्रस्तावित योजनाओं का स्थल चयन सुनिश्चित करने और लंबित एनओसी को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया। उन्होंने भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं और अनुमंडल पदाधिकारियों को इन कार्यों का सतत अनुश्रवण करने के लिए भी निर्देशित किया।
इस बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, लोक शिकायत पदाधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए संसदीय क्षेत्र की संस्कृति के अनुरूप चुनावी काका एवं चुनावी काकी “शुभंकर” का अनावरण किया गया।

rktvnews

पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण (पीपीए) चालू वित्त वर्ष में सबसे तेजी से 50 एमएमटी कार्गो को हैंडल करने वाला प्रमुख बंदरगाह बना।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई काव्य-कार्यशाला, सिखायी ‘कविताई’, पढ़ाया छंद का पाठ!मंचों पर सफल होना है तो ‘छंद का ज्ञान’ आवश्यक,भाषा भी हो प्रांजल: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर नीरज सिंह ने किया रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हुआ प्रदर्शन और हुआ पुतला दहन।

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर विधि व्यवस्था संधारण के लिए डीईओ व एसएसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश।

rktvnews

Leave a Comment