RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:सुशासन सप्ताह 2024 प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन।

कार्यालयों में प्राप्त शिकायतों का करें शीघ्र निष्पादन।

जानकारी हेतु मिलने आए लोगों को अच्छी तरह से दे जानकारी:उप विकास आयुक्त

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)23 दिसंबर।समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त चतरा अमरेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सुशासन सप्ताह 2024 प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में स्वास्थ्य, शिक्षा, शिकायत निवारण, सार्वजनिक कार्य एवं अन्य क्षेत्र में सुशासन पर कार्यशाला का आयोजन हुआ।
कार्यशाला में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी/कर्मी शामिल हुए। इस दौरान सुशासन से संबंधित प्रमुख मुद्दों सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की स्थिति, ग्रामीण स्तर पर सेवा प्रदायगी में सुधार, सरकार द्वारा संचालित योजनओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई। साथ ही विरहोर टोला में पानी, सड़क समेत अन्य सुविधाओं को चिन्हित करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जाय। उन्होंने बताया कि कार्यालयों में अपने कार्याें का निर्वहन समय पर एवं शीघ्र करें, जानकारी हेतु या किसी प्रकार का शिकायत प्राप्त होने की स्थिति में उसका निष्पादन शीघ्र करे, अगर कोई शिकायतकर्ता/आमलोग आपसे मिलते है तो उसे अच्छी तरह से जानकारी दें।
आगे उन्होने बताया कि सुशासन सप्ताह 2024 प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत 19 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2024 तक प्रखण्डवार कैंप लगाकर शिकायतों एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस क्रम में 19 दिसम्बर से 21 दिसम्बर 2024 तक जिले के सभी प्रखण्डों में लगाए गए अब तक कुल 76 कैंपों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त कुल 8256 शिकायतों में से 5993 शिकायतों का निष्पादन किया गया ।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, ई डी एम चतरा,डीपीओ यूआईडी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

लोक सभा अध्यक्ष तिरुपति में संसद और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की महिला सशक्तीकरण संबंधी समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

बिहार ने LEADS 2025 फ्रेमवर्क में दर्ज की बड़ी उपलब्धि।

rktvnews

पटना:आज के बच्चों की वैज्ञानिक-प्रतिभा चकित करती है : डा सी एन प्रभु

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार एनडीआरएफ ने आपदा से बचाव के लिए बताए गुर।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट।

rktvnews

दिल्ली के उपराज्यपाल ने ‘ग्रामोद्योग विकास योजना’ के तहत 130 लाभार्थियों को मधुमक्खी बक्से और टूलकिट वितरित किए।

rktvnews

Leave a Comment