RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पटना में होने वाले सहारा भुगतान सम्मेलन के प्रचार में सड़क पर उतरे सहारा भुगतान आंदोलन के नेता।

किया जनसंपर्क,चिपकाए पोस्टर।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 दिसंबर।सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा के संयोजक क्यामुद्दीन अंसारी व सह संयोजक राजु प्रसाद चंद्रवंशी ने एक प्रेस ब्यान जारी कर कहा है कि 5 जनवरी 2025 को पटना मे आयोजित सहारा भुगतान सम्मेलन की तैयारी मे सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा के नेता कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर लग गये है।
सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने कहा कि आज सहारा भुगतान सम्मेलन का पोस्टर आरा के पटेल बस स्टैण्ड , सपना सिनेमा मोड़,धरहरा,वलीगंज,अहिरपुरवा, रमगढिया, अबरपुल और मछुआटोली मे चिपकाया गया. वही अबरपुल पर सड़क पर उतरकर प्रचार जुलूस निकाला गया।
सहारा भुगतान सम्मेलन के प्रचार के दौरान सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा के संयोजक और भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि देश के सबसे कमजोर करोड़ो निवेशकों के रुपये उनके आंखों के सामने लूट लिए गये. 5 हजार से जयादा निवेशक व कार्यकर्ता पैसे मिलने का इंतजार करते करते मर गये.दूसरी तरफ कंपनी के मालिक की करोड़ो की शादी मे राजनेता,नौकरशाह,न्यापालिका के लोग, तथा बॉलीवुड सब एक साथ थिरखते नजर आते है। क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि सहारा श्री सुब्रत राय के तिलस्म के जमाल मे 14 लाख कार्यकर्ता परिवार अपनी बर्बादी की कहानी देख रहे है।
क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया की सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा ने 5 जनवरी 2025 को पटना मे सहारा भुगतान सम्मेलन आयोजित कर रहा है जिसके मुख्य अतिथि है आरा के लोकप्रिय सांसद सुदामा प्रसाद।
आज के प्रचार मे शामिल प्रमुख लोगों मे क्यामुद्दीन अंसारी, राजु प्रसाद चंद्रवंशी, रणधीर सिंह राणा,मो.फैज,फिरोज आलम आदि थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में तीन बहुराज्यीय सहकारी समितियों- BBSSL, NCOL और NCEL के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के नोडल, वरीय एवं सहायक प्रभारी पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन करते हुए सभी कोषांग दायित्यों का निर्वह्न करेंगे।

rktvnews

हिंदी दिवस: जिस भाषा में जनता सोचती है, न्याय भी उसी भाषा में क्यों न पहुंचे?

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयन्ती पर हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं अभियन्ताओं सहित सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:समानता, मानवता और लोकतंत्र के मूल्यों को आगे बढ़ाना ही बाबा साहब की सच्ची श्रद्धांजलि : शैलेंद्र

rktvnews

आदि-कर्मयोगी अभियान के एक हिस्से के रूप में प्रतिष्ठित जनजातीय लोगों के एक समूह ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment