RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में जेजे कॉलेज की छात्रा अनु कुमारी ने जीता गोल्ड।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 दिसंबर।हर प्रसाद जैन महाविद्यालय ,आरा में आयोजित ” दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता” में डीके कॉलेज डुमरांव की छात्रा को पराजित कर जेजे कॉलेज आरा की अनु कुमारी ने गोल्ड मेडल हासिल की।
शनिवार को जगजीवन कालेज, आरा की स्नातक सेमेस्टर 01 कला संकाय MJC (HISTORY) की छात्रा अनु कुमारी पिता संजय कु. सिंह ने 59 किलोग्राम वजन वर्ग में डी के कालेज, डुमराँव की छात्रा को पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कालेज की प्रधानाचार्य डॉ आभा सिंह, ट्रेनर पवन कुमार मिश्र कोच डॉ. संजय कुमार सिंह क्रीड़ा परिषद् के सचिव डॉ. शहाबुद्दीन की प्रेरणा एवं सहयोग से महाविद्यालय खेल के क्षेत्र में निरन्तर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। प्रधानाचार्य ने छात्रा को बधाई दी एवं ट्रैक शूट देकर सम्मानित किया तथा पूर्वी जोन अन्तर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी 7 दिसम्बर को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से वीसी पर करेंगे चर्चा।

rktvnews

भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला के भूमि विवादों का निपटारा तत्परता से किया।

rktvnews

देवघर:नगरपालिका चुनाव: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, पोलिंग पार्टी एंड पोल डे अरेंजमेंट्स विषय पर किया गया कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : करजा मे हुए गोलीबारी मे तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

बक्सर : डीएम ने महदह में नवनिर्मित 100 आवासन वाले पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment