RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की खेप की बरामद।

शाहपुर थाना परिसर में ट्रक से बरामद शराब की बङी खेप

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 दिसम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर पुलिस तथा उत्पाद विभाग की टीम द्वारा ट्रक पर से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गयी। गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर पुलिस और उत्पाद विभाग, पटना की टीम ने संयुक्त छापामारी कर आरा-बक्सर एन एच 922 स्थित रानीसागर बस स्टैंड के पास से अंग्रेजी शराब लदे एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक मे लदी शराब की पेटियों के ऊपर मूंगफली की बोरियां रखी हुई थीं। उत्पाद विभाग, शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत और एसआई अंकित कुमार गुप्ता ने पुलिस बल के साथ शराब लदे ट्रक को जप्त किया और शाहपुर थाना लाये। ट्रक पर से मैकडॉवेल और इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद की गई। इंपीरियल ब्लू का 375 एम एल वाला बोतल और मैकडॉवेल का 750, 375 एवं 180 एमएल वाला बोतल जप्त करने की सूचना मिली है। जप्त शराब की कुल मात्रा लगभग 6400 लीटर बताई जाती है। हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ट्रक बक्सर की तरफ से आरा की तरफ जा रही थी कि पुलिस ने उसे धर दबोचा।

Related posts

वेक्टर एक्स बना आईएसबीए वीमेंस ब्लाइंड फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 का आधिकारिक एथलीट किट पार्टनर।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिला आत्मनिर्भरता को मिली नई उड़ान।

rktvnews

चतरा:फर्जी फेसबुक आईडी में उपायुक्त के फोटो का दुरुपयोग, जिला प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:कटे होंठ तालु वाले बच्चों के निःशुल्क ईलाज की हुई शुरुआत।

rktvnews

पीएम फसल बीमा योजना में नवाचार व पारदर्शिता, ‘डिजीक्लेम’ का कृषि मंत्री द्वारा शुभारंभ।

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेटों का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment