RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अखिल भारतीय किसान महासभा भोजपुर जिला परिषद की एक दिवसीय बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 दिसंबर।आज अखिल भारतीय किसान महासभा भोजपुर जिला परिषद की एकदिवसीय बैठक पार्टी जिला कार्यालय आरा में शिवमंगल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में किसान महासभा के राज्य सचिव उमेश सिंह मौजूद रहे, बैठक की शुरुआत से पहले दिवंगत साथियों को श्रृद्धांजलि देने के बाद शुरू की गई,जिले में रबी फसल की बुआई में डीएपी और मिश्रित खाद की किल्लत को लेकर उत्पन्न हुई संकट पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव ने कहा कि बिहार की भाजपा जेडीयू की सरकार खेती किसानी को घाटे के मुहाने पर खड़ा कर दी है, पहले कह रहे थे की कृषि रोड मैप के जरिए उत्पादन में क्रांति पैदा होगी लेकिन कृषि पर लागत खर्च बढ़ा दिया गया ,उन्होंने कहा की खेती में सिंचाई संसाधनों की कमी ने कृषि को पीछे ढकेल दिया है, कोशी, गंडक और सोन नहरें से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता है, राज्य के लगभग सभी सरकारी नलकूप यांत्रिक और विद्युत के चलते बंद पड़े हैं।
उन्होंने कहा कि सिंचाई संसाधनों को दुरुस्त करने के लिए 17 जनवरी 2025 को सभी जिला मुख्यालयों पर एकदिवसीय धरना दिया जाएगा और मांगपत्र को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा , उन्होंने परिषद सदस्यों से किसानों के बीच जाकर सदस्यता अभियान चलाने को निर्देशित किया और कहा की पूरे राज्य में 15 मार्च से 30 मई तक अभियान चलेगा इसके बाद प्रखंड, जिला और राज्य सम्मेलन करने की तिथि तय की जाएगी
बैठक में पार्टी जिला सचिव जवाहर लाल, पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह, बिनोद कुशवाहा, दुदुल सिंह, बलिराम सिंह, ददन यादव, सुरेश सिंह, हरेराम जी, अभय सिंह, भरत सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:एनसीसी कैडेट्स ने रमना मैदान एवं पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

राम नवमी पर करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ होगा हर समायाओं का निदान: ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

अज़ीम प्रेमजी विश्‍वविद्यालय का तीसरा कैंपस राँची में शुरु होगा, इसका मकसद झारखण्ड और देश के पूर्वी हिस्से में शिक्षा को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाना है।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : अभियुक्त व शराबी समेत तीन गये जेल।

rktvnews

गढ़वा:जनसुनवाई में उपायुक्त ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

बागपत:जनपद में 27 आंगनबाडी सहायिकाओं का कार्यकत्री के पद पर चयन तथा जनपद में निर्मित होने वाले 18 आंगनबाडी भवनों का शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment