RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

दरभंगा:कुशेश्वरस्थान में रोजगार मेला: 634 युवाओं ने निबंधन और प्रशिक्षण का अवसर।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )13 दिसम्बर।दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 13 दिसंबर 2024 को दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के उच्च विद्यालय परिसर में एक भव्य रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। इस मेले का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना था।
चार वर्षों के उपरांत कुशेश्वर के सुदूरवर्ती इलाके में इस तरह के आयोजन में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
इस रोजगार मेले का उद्घाटन कुशेश्वरस्थान के माननीय विधायक अमन भूषण हजारी, अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल उमेश कुमार भारती, जीविका जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी, रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू और बी.पी.एम अन्नू कुमारी सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किये।
कार्यक्रम की शुरुआत जीविका दीदियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत-गान और राष्ट्रगान से किया गया।
विधायक अमन भूषण हजारी ने अपने संबोधन में कहा बिहार के विकास में जीविका दीदियों की सबसे बड़ी भूमिका है। वे महिलाओं को सशक्त कर आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान कर रही हैं। ऐसे रोजगार मेलों से क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा मिलेगी।
अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल उमेश कुमार भारती ने मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया।
डॉ. ऋचा गार्गी ने कहा जीविका दीदियां सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। वे ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाने में सफल हो रही हैं।
बीपीएम अन्नू कुमारी ने बताया कि जीविका दीदियां अब विभिन्न कंपनियों को एक ही मंच पर लाकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रही हैं।
संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा यह मेला न केवल युवाओं को रोजगार प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें रोजगारपरक प्रशिक्षण और स्वरोजगार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम भी है।
रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू ने मेले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में कुल 634 युवाओं ने अपना निबंधन कराया।
इस मेले में 13 कंपनियों ने अपने स्टाल लगाए, जो विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान कर रही थीं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को पौधा भेंट किया गया, जो “जल जीवन हरियाली” अभियान का प्रतीक था। यह कदम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए उठाया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जीविका जिला कार्यालय के कुमार अमित कुमार सिंह, आशीष कुमार, प्रखंड कार्यालय के अमोद शर्मा, मुखिया छेदी रॉय, लेखापाल अमित, सामुदायिक समन्वयक चंदन, बबीता,अमित, नागेंद्र, और कार्यालय सहायक मणिशंकर, जेआरपी रामबली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह रोजगार मेला क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित हुआ। न केवल उन्हें रोजगार मिला, बल्कि उन्हें कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भर बनने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ।
इस आयोजन ने न केवल युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल किया, बल्कि ग्रामीण विकास में एक नई ऊर्जा का संचार किया।

Related posts

प्रार्थना!

rktvnews

भोजपुर:कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को ले जदयू महानगर की बैठक संपन्न।

rktvnews

महिला कालेज आरा में विकसित भारत 2047 युवाओं की आवाज़’ विषयक कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

तमिलनाडु:बिहार के प्रवासी मजदूरों के मताधिकार से वंचित किए जाने के खिलाफ चेन्नई में AICCTU-LTUC का अभियान।

rktvnews

भोजपुर : लाठी डंडे से पीटकर महिला की हत्या, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर: बेरोजगारी के विरुद्ध भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी का विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment