RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब ने आरा क्रिकेट अकादमी बी को 58 रनों से हराया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 दिसंबर।गुरुवार को भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में भोजपुर पैंथर बनाम आरा क्रिकेट अकादमी बी के बीच मैच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर पैंथर की टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए| भोजपुर पैंथर की तरफ से सुमित ने शानदार 94 रन, पल्लव ने 36 रन, राहुल ने 34 रन और दीपू ने 14 रनों का योगदान किया |आरा क्रिकेट अकादमी बी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमन ने सर्वाधिक तीन विकेट तथा विश्वजीत ,समित और अभिषेक ने एक-एक विकेट लिया |
265 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरा क्रिकेट अकादमी बी की पूरी टीम 29 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 207 रन ही बना सकी |आरा क्रिकेट अकादमी बी की तरफ से विश्वजीत ने सर्वाधिक 53 रन, मोहम्मद वारिस ने 44 रन तथा साहिल ने 30 रनों का योगदान किया| भोजपुर पैंथर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विशाल मित्रा ने सर्वाधिक तीन विकेट ,आकाश, राजीव ने एक-एक विकेट तथा सुमित ने दो विकेट लिया |इस प्रकार भोजपुर पैंथर ने यह मैच 58 रनों से जीत लिया |आज के मैच के निर्णायक हर्ष एवं कुणाल थे ,स्कोरिंग अमरितोष ने की| मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव, सीनियर खिलाड़ी कुमार विजय, लीग संयोजक आकाश कुमार, जितेंद्र यादव ,वरुण राज, समीर सिंह, अनिमेष उपस्थित थे|

Related posts

कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन।

rktvnews

औरंगाबाद:धान अधिप्राप्ति की समीक्षा : किसानों के भुगतान और CMR आपूर्ति पर जिला प्रशासन की सख्त निगरानी।

rktvnews

भारतीय नौसेना ने 2024 की ‘नौसेना असैन्य वर्ष’ के रूप में घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने की सेवा स्वच्छता अभियान की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर: जहूर क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट अकादमी भोजपुर को 6 विकेट से हराया।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा के सर्वांगीण विकास के लिए मेरे पक्ष में मतदान करे जनता: सूर्यभान सिंह

rktvnews

Leave a Comment