RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:वंचित व गरीब वर्ग का स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता- विधानसभा अध्यक्ष

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )09दिसम्बर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि गरीब व वंचित वर्ग के स्वास्थ्य की रक्षा व उन्हें स्वस्थ जीवन शैली उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न योजनाओं से आमजन को चिकित्सा की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही उन्हें सफाई के लिए प्रेरित किया जाना भी आवश्यक है।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर में रावण की बगीची क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस क्षेत्र में लम्बे समय से नालियों की अव्यवस्था के कारण गंदा पानी व गंदगी सड़क पर बिखरा रहता था। इसके कारण आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस नाली निर्माण से वाल्मीकि व लौहार समाज के लोगों को सड़क पर गंदे पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री देवनानी ने कहा कि आमजन को स्वास्थ्य और चिकित्सा के पर्याप्त अवसर व सुविधा उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति व अंतिम घर तक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए हम निरन्तर कार्यशील है। स्वच्छता एक राष्ट्रीय जागरूकता का विषय है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वंय आगे बढ़कर जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए और दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

रायपुर : आरटीई के तहत लॉटरी से छात्रों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर : बिहार मे बदलाव के लिए जन शक्ति जनता दल को दें आशीर्वाद : तेजप्रताप 

rktvnews

कोरबा:आदिवासियों की जमीन कब्जाने की कोशिशों के खिलाफ किसान सभा ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया जांच का निर्देश।

rktvnews

सावन माह के प्रथम दिन से ही मंदिरों में चहल-पहल बढ़ी!बुढ़वा महादेव मंदिर में हजारों लोगों ने किया जलाभिषेक।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत की नगर प्रबंधक ने दिया त्यागपत्र! निजी कारणों से दिया गया इस्तीफा।

rktvnews

Leave a Comment