RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : दिनेश ओझा थामेंगे जदयू का दामन।

दिनेश ओझा(फाइल फोटो)

10 दिसंबर को पटना में आयोजित मिलन समारोह में लेंगे जदयू की सदस्यता।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के सहजौली गाँव निवासी दिनेश ओझा जदयू का दामन थामेंगे। सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा समाजवादी विचार धारा के दिनेश ओझा अपने समर्थकों के साथ 10 दिसंबर को पटना स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित मिलन समारोह में जदयू की सदस्यता ग्रहण करेगें। इस मिलन समारोह में प्रदेश जदयू अध्यक्ष के अलावा कई मंत्री तथा नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। मिलन समारोह की तैयारी जोरशोर से चल रही है। दिनेश ओझा एक सेवानिवृत्त कर्मीं हैं जो भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सहजौली गाँव के रहने वाले हैं। नौकरी से पहले वे सीएम नीतीश कुमार की समता पार्टी के संगठन से जुङे हुए थे। नौकरी लगने के बाद वे सरकारी सेवा में चले गये। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विचारधारा और पार्टी के साथ जुङने का फैसला लिया। उन्होंने जदयू ज्वाइन करने का निर्णय लिया। इस बाबत उन्होंने कहा कि गरीब-गुरबों तथा दबे-कुचलों की सेवा करना और उनके कंधे से कंधा मिला कर चलना मेरा दायित्व एवं प्राथमिकता होगी। सीएम नीतीश कुमार के यात्रा के दौरान आम लोगों तक पहुँचना मेरा कर्तव्य होगा।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:राजस्व प्रकरणों का निराकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नायब तहसीलदार उंडासा को हटाया।

rktvnews

भोजपुर:छात्र-छात्राओं एवं आम कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद हेतु “शिक्षा न्याय संवाद ” का आयोजन : मुकेश भाखर

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भावनगर के सोनगढ़ में श्री आदिनाथ दिगंबर जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

सांसद, गोपालगंज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समितियाॅ (दिशा) की बैठक

rktvnews

भोजपुर:ब्रजप्रात पीड़ित मजदूरों से मिलने पहुंचे माले नेता!

rktvnews

Leave a Comment