RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सहारा इंडिया निवेशकों की बैठक सम्पन्न :क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 दिसंबर।सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आज बस स्टैण्ड के पिछे क्रांति पार्क आरा मे सहारा इंडिया निवेशकों की बैठक संपन्न हुई.जिसमें बड़ी तायदाद मे निवेशक बैठक मे भाग लिए. इस बैठक मे निवेशकों के डुबे हुए रुपये की वापसी के लिए आंदोलन की रुप रेखा पर गहन विचार विमर्श किया गया.
सहारा इंडिया के निवेशकों को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के भोजपुर संयोजक क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि इस साल के शुरु से ही हमलोगों ने निवेशकों के डुबे रुपये की वापसी के लिए आंदोलन चलाया था. माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि सहकारिता मंत्री अमित साह जी ने छोटे निवेशकों को रुपया वापस करने के लिए आश्वासन दिया था. माननीय कोट के निर्णय के आलोक मे केन्द्र सरकार ने 5000 करोड़ रुपया रिलिज किया था पर निवेशकों का पैसा वापस नहीं हुआ.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि सहारा निवेशकों के पैसा डुबने से बड़ी तायदाद मे ठेला,खोमचा लगाने वालों, फेरी करने वाले गरीब मेहनत कशों के बच्चों के सपने टुट गये.बचियों की शादियां टुट गयी पर सरकार आज भी खामोश है.मानो यह भाजपा सरकार गरीब मेहनत कश विरोधी और कार्पोरेट परस्त है.
इस बैठक की अध्यक्षता का.राजु प्रसाद ने किया जो सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के सह संयोजक है.बैठक मे मुख्य रूप से रविन्द्र कुमार, अवधेश पासवान, नन्हक राम,धर्मशीला देवी,पुष्पा देवी आदि शामिल थी।

Related posts

खुसरोबाग में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए तैयार है होल्डिंग एरिया।

rktvnews

कोरबा:जर्जर सड़क और पेयजल : माकपा पार्षद कंवर का आरोप,वार्डों का विकास कार्य हुआ बंद।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत को वैश्विक वित्तीय केंद्र बनाने की दिशा में एक कदम है गिफ्ट सिटी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

झारखंड:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का शुभारंभ, पारंपरिक हर्बल उत्पादों और लोक कला का किया अवलोकन।

rktvnews

देहरादून:मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment