RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में चित्रकला सह पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 दिसंबर।प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी भोजपुर के प्रांगण में, चित्रकला सह पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें 35 छात्राओं ने भाग लिया।एकल उपयोग प्लास्टिक बंद, प्रर्यावरण, स्वास्थ्य से संबंधित था। प्रतियोगिता का मूल्यांकन पिंकी कुमारी, रिंकी कुमारी और इन्दू यादव ने मिलकर किया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से सकारात्मक माहौल बढ़ता है और कलात्मक समझ विकसित होती है।
वरिष्ठ शिक्षक अजय राय सुनीत त्रिपाठी,सुकेश कुमार मनोज कुमार, सिकंदर कुमार,शुभांशु शर्मा व प्रमोद कुमार ने कहा की हमारे प्रोजेक्ट बालिका की छात्राएं काफी सृजनशील और कलात्मक समझ रखने वाली है।नवम वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है, रागिनी कुमारी, द्वितीय स्थान ज्योति कुमारी, तृतीय गुड़िया कुमारी। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान शिवानी कुमारी, द्वितीय स्थान जासिका कुमारी तृतीय स्थान नंदनी कुमारी ने हासिल किया।
आयोजन को संचालित करते हुए चित्रकार रौशन राय ने कहा कि विद्यालय में निरंतर कलात्मक आयोजन से सृजनशीलता बढ़ेगी और विद्यालय सहित बालिकाओं का नाम रोशन होगा।आयोजन को सफल बनाने में सुकेश कुमार,संगीता,सिकंदर कुमार, नीरज कुमार, जयगोपाल सिंह,मनोज कुमार, रिंकी कुमारी, पिंकी कुमारी, इन्दु यादव, अजय राय, सुनीत त्रिपाठी,आदि रहे।

Related posts

एमएसएमई का दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न ।

rktvnews

राजस्थान:दैनिक भास्कर अवॉर्ड समारोह- समाज को सकारात्मक दिशा देने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:मदन मोहन मालवीय के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेने की जरूरत: मणि भूषण श्रीवास्तव

rktvnews

बिहार:भोजपुर:मिशन दक्ष के अंतर्गत जिले के 135 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित ।

rktvnews

भोजपुर:लिट्टी दुकानदार को गोली मारने की घटना का व्यवसायी संघ भोजपुर ने कड़े शब्दों में की निन्दा!अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो-व्यवसायी संघ

rktvnews

भारतीय सांख्यिकी सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment