RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:संभावना विद्यालय के बच्चों के बीच खेलों के फाइनल आयोजन से हुआ समापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 दिसंबर। शनिवार को शहर के मझौंवा स्थित “शांति-स्मृति” संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर चल रहे 45 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत सीनियर विंग के बच्चों के बीच विभिन्न खेलों के फाइनल आयोजन का समापन हवाई अड्डा मैदान में हजारों बच्चों के बीच संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन के दृश्य को विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों यादगार के रूप में कैमरा में कैद कर लिया। बच्चों का हौसला और जीत की ललक ने सभी मैच को अंत तक आकर्षक बनाए रखा और तालियां गूंजती रही। अभिभावक भी अपने बच्चों के प्रतिभा पर रोमांचित दिखें।
मुख्य अतिथि भोजपुर जिला खेल पदाधिकारी संजीव सिंह द्वारा भूमि पूजन और नारियल फोड़कर किया खेल कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ। तत्पश्चात फीता काटकर ध्वजारोहण हुआ।भाई ब्रह्मेश्वर के साथ विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र, प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह संयुक्त रूप सैकड़ो रंग-बिरंगे गुब्बारों को उड़ा कर माहौल को रंगारंग बना दिया। विशेष उपस्थिति में कर्नल राणा प्रताप,रो राम कुमार सिंह,रो अवधेश पांडेय, वार्ड आयुक्त रणजीत सिंह उपस्थित रहे।
इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया की आज विद्यालय शैशव अवस्था से अब युवावस्था की ओर उत्तरोत्तर बढ़ रहा है और अपने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है।
उम्मीद की ये देश के भविष्य और राष्ट्र के कर्णधार अपने आप को एक दिन इतिहास के पन्नों में अपनी बुलंदियों का नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज करायेंगे।इससे भोजपुर की मिट्टी, माता-पिता और गुरू जनों का सम्मान बढ़ेगा। 25 बच्चों से 2500 बच्चें विद्यालय परिवार का हिस्सा बन गये है।स्कूल प्रशासन की ओर
अतिथियों को अंग-वस्त्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक अरविंद ओझा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में हैंड बॉल के प्रशिक्षक सुग्रीव कुमार,अंकित कुमार, अंकित कुमार मिश्रा, बादल प्रकाश, हिमांशु कुमार, आलोक रंजन, कबड्डी के प्रशिक्षक के दीपू कुमार, आदर्श अंकुश, खो- खो के प्रशिक्षण मुकेश कुमार और प्रीत टाईगर की मुख्य भूमिका रही. निर्णायक की भूमिका भी इन्होंने ही वहन किया. बताते चलें कि पूरे कार्यक्रम संयोजक कला शिक्षक विष्णु शंकर और संजीव सिन्हा है।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ कुमार द्विजेन्द्र ने आयोजन को शानदार व सफल बनाने के लिए सभी प्रशिक्षकों समेत स्कूल के शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और आगत अतिथियों को धन्यवाद देते हुए विजेताओं से उम्मीद जताया कि स्कूल के इस आयोजन में जीत की तरह जिले के विभिन्न खेलों में वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रौशन करेंगे।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में हजारीबाग रोड (सरिया) केशवारी स्टेशन के बीच L.C. No. 20BT पर ROB पहुँच पथ निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:अजमेर में आदिनाथ कैंसर मेडिसिटी का शुभारम्भ।

rktvnews

लखीसराय: बिंदु को मिला जीविका का सहारा,प्रकृति प्रेम को बनाया व्यवसाय,नर्सरी से मिला आर्थिक संबल।

rktvnews

लाइटहाउस पर्यटन को बढ़ावा देने वाली चार दिवसीय लाइटहाउस फोटो प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

प्रदेश व्यापी पौध-रोपण महा अभियान 13 से 15 अगस्त तक।

rktvnews

अतीत की धरोहर को वर्तमान से जोड़ने की सराहनीय कोशिश है नवसज्जित गोलघर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment