RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम ने उच्च विद्यालय केसठ का किया निरीक्षण ,जताई नाराजगी।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)07 दिसंबर। आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल ने उच्च विद्यालय केसठ का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में पाया कि विद्यालय में जीर्णोद्धार से संबंधित कोई कार्य नहीं किया गया है तथा परिसर की स्थिति असंतोषजनक है जबकि केसठ एवं आस-पास के क्षेत्रों के लिए यह उच्च विद्यालय महत्वपूर्ण है।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी केसठ को निर्देश दिया गया कि प्रधानाध्यापक के साथ विद्यालय के विभिन्न मदों में उपलब्ध राशि की समीक्षा करें तथा विद्यालय में कराये जाने वाले कार्य की विस्तृत कार्य योजना बनाकर शीघ्र कार्यान्वयन कराना सुनिश्चित करें।
बताया गया की विद्यालय में कोई रात्रि प्रहरी नहीं है। इस क्रम में विद्यालय की सुरक्षा हेतु विद्यालय में पदस्थापित कार्यालय परिचारियों से रात्रि प्रहरी का कार्य हेतु नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करने को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक को विद्यालय परिसर में संचालित पुस्तकालय को संध्या में भी खोलने हेतु तथा देख-रेख हेतु आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया।
विद्यालय के खेल मैदान के प्रगति की समीक्षा की गई। कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा के द्वारा बताया गया कि वॉलीबाल, बैडमिंटन एवं रनिंग ट्रैक आदि के कार्य कराने की योजना प्रस्तावित है। निर्देश दिया गया कि योजना का कार्यान्वयन शीघ्र कराये, ताकि संबंधित पंचायत के युवक/युवतियों को लाभ प्राप्त हो सकें।

Related posts

04 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में बाइक व 120 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज धराया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने घाटों को किया रौशन! बेलाऊर सूर्य मंदिर और आरा कलेक्ट्रेट घाट पर हाई मास्ट लाइट का किया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर: ऐतिहासिक होगा जदयू का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन,बैठक कर बनाई गई रणनीति।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

राष्ट्रपति ने जनरल अशोक राज सिगडेल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की।

rktvnews

Leave a Comment