RK TV News
खबरें
Breaking News

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रात: काल बागपत शहर का किया भ्रमण।

पक्का घाट पर मॉर्निंग वॉक करने आ रहे आम जनमानस से जिलाधिकारी ने किया संवाद।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शहर में नागरिकों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल सुनिश्चित करना।

एडीएम व एएसपी ने किया बड़ौत का भ्रमण।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)05दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के निर्देशों के क्रम में, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आज प्रातः 6:00 बजे बागपत कस्बे का भ्रमण किया उन्होंने बागपत बंदना चौक से लेकर पक्का घाट मॉर्निंग वॉक स्थल तक पैदल भ्रमण किया उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जहां गंदगी मिली उन्होंने संबंधित अधिशासी अधिकारी हरी लाल पटेल को साफ सफाई कराये जाने के लिए निर्देशित किया उन्होंने कहा शहर के मुख्य स्थल पर लोग मॉर्निंग वॉक करने आते हैं उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए ब्रह्द स्तर पर साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर में सड़कों पर यातायात की स्थिति का भी जायजा लिया। सड़कों पर अतिक्रमण या अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों की समस्या की जांच की गई। उन्होंने राहगीरों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और यह सुनिश्चित किया कि कस्बे में सुचारु यातायात और नागरिकों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में अवैध अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की बाधा न होने दी जाए।
अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने आज प्रातः काल 5:00 बजे बड़ौत शहर का भ्रमण किया उन्होंने यातायात व्यवस्था देखी साफ सफाई अच्छी हो और मॉर्निंग वॉक पर आ रहे लोगों से वार्ता की उनसे पूछा कि किसी तरह की कोई समस्या हो तो प्रशासन को अवश्य बताएं सुरक्षा ,सफाई प्रकाश के लिए सरकार गंभीर है प्रशासन आपके साथ है।
इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शहर में नागरिकों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल सुनिश्चित करना था। प्रशासन शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Related posts

भोजपुर:सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक शिव प्रसन्न सिंह का किया गया सम्मान सह विदाई।

rktvnews

सारण:डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आज 154 महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर का हुआ अयोजन।

rktvnews

महाकुंभ :प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र तीर्थ यात्रियों के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां की उपलब्धता और जागरूकता सुनिश्चित कर रहे हैं।

rktvnews

मध्यप्रदेश:साइबर क्राइम के बदलते स्वरूप से समाज को जागरूक करना जरूरी:राज्यपाल

rktvnews

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में सिंगल यूज प्लास्टिक से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: मालती बजाज शोरूम ने अपने दूसरे प्रतिष्ठान का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment