RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:साथिन कार्यकर्ताओं, पंचायतों के क्रियाकलापों को बच्चों एवं महिला के लिए हितैषी बनायें : शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग

RKTV NEWS/जयपूर(राजस्थान)05 दिसम्बर। महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने साथिन कार्यकर्ताओं को पंचायतों को बच्चों एवं महिला की हितेषी बनाने के निर्देश दिए हैं।
महेन्द्र सोनी ने बुधवार को यूनिसेफ राजस्थान के सहयोग से पंचायती राज विभाग, महिला अधिकारिता निदेशालय तथा मंजरी संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में 33 जिलों की 66 साथिन कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “पंचायत संग साथिन” के दौरान यह निर्देश दिया।
श्री सोनी ने पंचायत साथिनों को कहा कि वे बाल एवं महिला हितैषी पंचायत बनाने के पुनीत कार्य में पूर्ण योगदान दें। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत एक अनूठी पहल के रूप में “पंचायत संग साथिन” प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सार्थक आयोजन है। इसके माध्यम से पंचायत स्तर पर सकारात्मक भाव से महिला एवं बच्चों के विकास में साथिनें अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने साथिनों को प्रेरित करते हुए कहा कि साथिन कार्यकर्ताएं ही बाल एवं महिला हितैषी पंचायतें बनाएंगी।
महेन्द्र सोनी ने बताया कि राज्य में 14 वर्ष तक के बच्चों की आबादी 14 प्रतिशत है तथा आधी आबादी महिलाओं की है। इस प्रकार महिलाएं और बच्चे मिलकर 64 प्रतिशत आबादी हैं। ग्राम पंचायत विकास योजना का लाभ इनको मिलना चाहिये।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण के रुप में साथिनों को विकसित करने के लिये यूनिसेफ एवं विभाग द्वारा तैयार प्रशिक्षण मॉड्यूल तथा पोस्टर का विमोचन महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेन्द्र सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता आयुक्त एवं अतिरिक्त निदेशक महिला अधिकारिता नीतू राजेश्वर, पंचायती राज संयुक्त शासन सचिव गुरुदर्शन सिंह रमाना, साथिन परियोजना यूनिसेफ के सामाजिक नीति विशेषज्ञ शफकत हुसैन उपस्थित रहे।
पंचायती राज संयुक्त शासन सचिव गुरुदर्शन सिंह रमाना ने कहा कि महिला और बाल हितैषी पंचायत बनाने के लिए जिलों में इस प्रकार के पंचायत संग साथिन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साथिनों को सतत् विकास स्थानीयकरण, बाल हितैषी पंचायत, महिला हितैषी पंचायत तथा ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। ।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य राजमार्गों पर स्थित छः टोल प्लाजा को बंद करने की घोषणा की।

rktvnews

जिलाधिकारी ने रटौल में आयुष्मान कैंप का किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 11.43 करोड़ से निर्मित राजमाता विजयराजे सिंधिया बहुद्देशीय खेल परिसर का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर: व्यवसाई के पीड़ित परिवार से भाकपा माले नगर कमिटि और भोजपुर व्यावसायिक संघ की संयुक्त टीम ने की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर अनुमंडल में विधि-व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर की गई समीक्षा बैठक।

rktvnews

लॉन्ड्री केयर का अगला स्तर: LG के वॉशटावर की भारत में दमदार शुरुआत

rktvnews

Leave a Comment