RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

रोहतास: दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन।

RKTV NEWS/सासाराम (रोहतास)04 दिसंबर।4-5 दिसंबर 2024 को कृषि विभाग बिहार सरकार के तहत कृषि प्रौ‌द्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा रोहतास द्वारा दो दिवसीय कृषि मेला उ‌द्यान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के प्रथम दिवस का आयोजन वनस्पति अनुसंधान इकाई एवं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षेत्र में किया गया जिसमें कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभाग ‌एवं कृषि क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा नवीनतम कृषि तकनीकी एवं नवोन्मेषी कार्यों से संबंधित प्रचार प्रसार तथा स्टॉल लगाकर किसान मेले में आए सभी प्रखंडों के किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही इस मेला में उ‌द्यान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे फल फूल तथा सब्जी का मूल्यांकन के उपरांत पुरस्कार देने का कार्यक्रम रखा गया है किसान मेले में कला जत्था के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन जल जीवन हरियाली एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को सुगमता पूर्वक समझाने का प्रयास किया गया | किसान मेले में वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन एवं जलवायु अनुकूल खेती पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया गया । इस किसान मेले का विधिवत उ‌द्घाटन उप विकास आयुक्त रोहतास द्वारा वरीय वैज्ञानिक वनस्पति अनुसंधान ईकाई, विक्रमगंज, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र बिक्रमगंज, प्रभारी पदाधिकारी सिंचाई अनुसंधान केंद्र, वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमरांव के वैज्ञानिक एवं जिला कृषि पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ों किसानों को कृषि संबंधित समसामयिक जानकारी से अवगत कराते हुए उन्हें उत्कृष्ट कृषि प्रणालियों को अंगीकृत करने हेतु तकनीकी सत्र के माध्यम से जागरूक किया गया । कार्यक्रम में कृषि विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं प्रसार कर्मी उपस्थित रहे ।

Related posts

नारनौल:ऑनलाइन लाइव जागरूकता सह प्रेरक व्याख्यान का आयोजन : कर्नल आनंद साकले

rktvnews

भोजपुर:हत्या कांड में संलिप्त अपराधकर्मी अवैध आग्नेयास्त्र एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने की राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

गया:PK ने पीएम मोदी को दी बड़ी चुनौती, बोले – मोदी जी बिहार में आकर मजदूरों के पलायन के लिए श्रमिक ट्रेनों की घोषणा करते हैं, अगर उनमें दम है तो यही घोषणा गुजरात और महाराष्ट्र में कर के दिखाएं।

rktvnews

दुमका:जिला शिक्षा पदाधिकारी ने के.जी.बी.वी. दुमका में छात्राओं के साथ किया मध्याह्न भोजन।

rktvnews

खैरागढ़ : इंदिरा कला संगीत विवि, खैरागढ़ को ए ग्रेड दिलवाना प्राथमिकता : डा. लवली शर्मा

rktvnews

Leave a Comment