RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब तक जनपद में सबसे अधिक 144जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न।

सामूहिक विवाह में वर वधु को उपहार में मिलने वाली सामग्री की जिलाधिकारी ने कराई जांच।

बेटियों का कन्यादान कर रही प्रदेश सरकार।

नव दांपत्य जोड़ों का हुआ विवाह संपन्न जिलाधिकारी ने दिया आशीर्वाद।

सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह पर ₹51000 का किया जाता है व्यय।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)04दिसंबर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज इंद्रदेव इंस्टिट्यूट एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी चमरावल रोड बागपत में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बागपत में 144 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें भव्य पंडाल लगाया गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने वर वधु को आशीर्वाद दिया सभी नव दंपत्तियो को नये वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी उन्होंने बागपत में इंद्रदेव इंस्टीट्यूट में सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह के परिणय सूत्र में बंधे ।
जिलाधिकारी ने कहा शासन की महत्वकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों को परिणय सूत्र में बांधने कार्य कर रही है प्रदेश सरकार जिसमें कोई भी गरीब व्यक्ति अपनी बेटी की शादी करने से वंचित ना रह सके दोनों पक्षों के परिवारों के मान सम्मान के साथ यह शादियां कराई जाती हैं शादियां सभी के धर्म के रीति रिवाज के अनुसार ही संपन्न कराई जाती है जिनका ऑनलाइन पंजीकरण https://लिएWWW.Cmsvy.upsdc.gov.in करके यह शादी संपन्न कराई गई हैं।
सरकार हर किसी के बारे में गंभीर है और उसे सरकार की योजना से सीधा-सीधा जोड़ रही है की हर किसी के जीवन में खुशी आए हर व्यक्ति के उत्थान के लिए उसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है माननीय मुख्यमंत्री जी का सपना है कि कोई पिता अपने पुत्र की शादी करने से वंचित नहीं रहना चाहिए इसलिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई गई है जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा स्वयं कन्यादान किया जाता है उन्होंने कहा यह शादियां सामूहिक शादियां बहुत भव्य रूप से आयोजित की जाती है और उपहार भी दिए जाते हैं सामूहिक विवाह में उपस्थित सभी वर वधु को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।
जिसमें आज 144जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिसमें 110हिंदू व 34मुस्लिम जोड़े थे। जिनको अतिथियों ने आशीर्वाद दिया और उनकी शादी को धूमधाम से संपन्न कराया बागपत में सभी शादियां अपने रीति रिवाज के अनुसार हुई हिंदू धर्म की शादी वेद मंत्रों के उच्चारण के माध्यम से व मुस्लिम शादियां निकाह के माध्यम से संपन्न की गई।
शासन की महत्वकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक जोड़े पर सरकार द्वारा ₹51000 की धनराशि खर्च की जाती है जिसे ₹35000 लड़की के खाते में ₹10000 का श्रंगार ,ज्वेलरी ,कपड़ों,बर्तन पर खर्च किये जाते हैं व 6हजार रुपए की धनराशि से विवाह कार्यक्रम के आयोजन पर व्यय किए जाते हैं जिसमें से दोनों पक्षों के साथ आए अतिथियों के लिए खाने भोजन की व्यवस्था होती है इस शादी में उपहार के रूप में माननीय अतिथियों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह इंद्रदेव इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में वर बधु को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे बर बंधु को उपहार के रूप में दिए जाने वाली सामग्री पर जिलाधिकारी की नजर पड़ी जिसकी गुणवत्ता संतोषजनक न दिखने पर उन्होंने त्रिस्तरीय अधिकारियों की कमेटी गठित की जिसमें अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह खंड विकास अधिकारी बड़ौत ज्योति वाला लेखाधिकारी आशीष तीनों अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर विवाह स्थल पर ही जांच करी जिसमें सामूहिक विवाह में जोड़ों को मिलने वाली सामग्री संतोषजनक पाई गई ₹10000 की सामग्री में बर्तन कपड़े ज्वेलरी कंबल आदि दिया जाता है कमेटी को जिस सामग्री की गुणवत्ता सही नहीं मिली तो उनकी नियमानुसार कटौती की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव,अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, सहायक खाध आयक्त मानवेंद्र सिंह , सहायक आयुक्त सहकारिता इंदू सिंह ,सहायक खाद्य सुरक्षा मानवेंद्र सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक बागपत डॉक्टर विभास राजपूत, अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना ,हरिलाल पटेल वीरज कुमार त्रिपाठी ,समस्त खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मसाई स्कूल के पीएपी मॉडल ने झारखंड के तकनीकी प्रेमियों को दिलाई सफलता।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

नैनीताल:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

स्‍वास्‍थ्‍य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को समझेंगे मीडिया के विद्यार्थी हरिदेव जोशी विश्‍वविद्यालय और संयुक्‍त राष्‍ट्र जनसंख्‍या कोष के बीच एमओयू।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं नें महात्मा गांधी के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भाकपा-माले,आइसा,इंनौस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आरा में निकाला विशाल आक्रोश मार्च!

rktvnews

Leave a Comment