RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:5 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट्स आरा द्वारा हुई छठ घाट की सफाई।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 दिसंबर।5 बिहार बटालियन एनसीसी, आरा के कैडेट्स ने राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर पुनीत सागर अभियान के तहत ज़ीरो माइल स्थित छठ घाट की सफाई की। इस अभियान में जैन कॉलेज, महिला कॉलेज और जगजीवन कॉलेज के 40 एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कैडेट्स ने छठ घाट की सफाई करते हुए वहां मौजूद कचरे और प्लास्टिक को एकत्रित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान का नेतृत्व 5 बिहार एनसीसी बटालियन की सुबेदार संजीव कुमार ,सीनियर जीसीआई विमला कुमारी और हवलदार सुख चैन सिंह ने किया।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने न केवल घाट की सफाई की, बल्कि स्थानीय लोगों को प्रदूषण कम करने और स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक भी किया। अभियान की सराहना करते हुए लोगों ने एनसीसी के इस प्रयास को अनुकरणीय बताया।
एनसीसी बटालियन के इस पुनीत सागर अभियान का उद्देश्य नदियों और जलस्रोतों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना है। यह अभियान युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ समाज को स्वच्छता का महत्व समझाने का एक प्रभावी प्रयास है।

Related posts

हुकुमचंद मिल इंदौर के मजदूरों को मिलेगा उनका हक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

हिंदी दिवस विशेष:“एक दिवस में क्यों बंधे, हिन्दी का अभियान! रचे बसे हर पल रहे, हिन्दी हिन्दुस्तान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अजमेर से किया सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ।

rktvnews

रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय

rktvnews

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति 4 एडीएम, 3 उपखण्ड, 12 तहसील तथा 16 उप तहसील कार्यालय खुलेंगे – कार्यालयों के लिए 406 पदों के सृजन को मंजूरी – नवीन कार्यालयों से प्रशासन होगा मजबूत।

rktvnews

हनुमानगढ़:एनएमपीजी महाविद्यालय में खेल सप्ताह का शुभारम्भ।

rktvnews

Leave a Comment