RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:हनुमत सभागार का भक्तों के सहयोग से ढलाई संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 दिसंबर।श्री हनुमत मंदिर जीर्णोद्वार समिति के तत्वावधान में महादेव हनुमान मंदिर में विकास कार्य चल रहा है ।इसके अंतर्गत सोमवार को मंदिर परिसर के ऊपरी तल , रथ घर के ऊपर सबके सहयोग से श्री हनुमत सभागार का ढलाई संपन्न हुआ। इसका कार्य बहुत दिनों से फंड के अभाव में बाधित था। लेकिन जैसे ही हनुमान जी की कृपा हुई जन सहयोग और श्रद्धालु भक्तों के संकल्प के साथ पूरा हो गया। अध्यक्ष ने सभी श्रद्धालु भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया है और मंदिर के सभी शुभचिंतकों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। इन्होंने बताया की जितना हनुमान जी के लिए सहयोग करेंगे उससे कई गुना आपको बढ़ोतरी होगी ऐसा हनुमान जी के प्रति विश्वास है। अभी शंटरिंग खुलने ईंट ,बालू,सिंमेट,प्लास्टर, वायरिंग घेराबंदी आदि अनेको काम है।यह कार्य नंदलाल सिंह जी के देखरेख में हो रहा है। इन्होंने अपने स्तर से सामान बाज़ार से मंगाया है।जिसका भुगतान अभी करना है। इन्होंने बतलाया कि इसके पूर्व अभी मंदिर का गुंबज तथा अन्य कार्य भी हुआ है। मासिक खर्च में पुजारी जी का वेतन और प्रसाद है जिसके लिए समिति चिंतित रहती है। मंदिर कार्य निष्पादन की जिम्मेदारी नीरज कुमार केशरी के पास है और पूरा करते भी हैं। अन्य स्वयंसेवकों में बहादुर जी, अमल कुमार, विक्की जी आदि अनेक श्रद्धालु है जिनके मन में बराबर श्रद्धा का भाव रहता है।

Related posts

भोजपुर: जनहित परिवार के तत्वावधान में हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

बिहार के राज्यपाल ने बिहार प्रमंडल डाक विभाग द्वारा जारी प्रभु श्री राम मंदिर पर विशेष आवरण का किया विमोचन।

rktvnews

पोषण की जन जागरूकता के लिए ग्रामीण क्षेत्र में किशोरियों के द्वारा निकाली गई साइकिल रैली।

rktvnews

साफ होनी चाहिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर दिमागी गंदगी?

rktvnews

रांची:बाबूलाल मरांडी सर्व सम्मति से प्रदेश भाजपा नेता विधायक दल हुए घोषित।

rktvnews

भोजपुर: गृह मंत्री अमित शाह के पटना आगमन को ले रणनीति संबंधी भाजपा भोजपुर की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment