RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भिखारी ठाकुर का जीवन और संघर्ष हमारे लिए प्रेरणा : कन्हैया बहादुर सिन्हा

लोक कलाकार भिखारी ठाकुर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते फुस्टाब अध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 दिसंबर।स्थानीय बस पड़ाव स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तीन दिवसीय भिखारी ठाकुर लोकोत्सव की तैयारी को लेकर भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के सदस्यों की साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता फुस्टाब अध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा ने तथा संचालन शोध संस्थान के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह ने की। आज की बैठक में तीन दिवसीय लोकोत्सव के प्रारूप को अंतिम रूप दिया गया। ज्ञात हो कि इस वर्ष भिखारी ठाकुर जयंती को लोकोत्सव के रूप में 16,17,18 दिसंबर को मनाया जाएगा। यह शोध संस्थान द्वारा आयोजन का लगातार 24 वाँ संस्करण है। लोकोत्सव में पारंपरिक भोजपुरी नृत्य एवं गीतों के साथ स्थानीय स्कूली बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है, जिसमें जूनियर तथा सीनियर वर्गों में पुरस्कार दिए जाएंगे। अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा ने कहा कि भोजपुरी भाषा के अनमोल रतन भिखारी ठाकुर का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का विषय है जिसे आज के युवाओं और बच्चों को जानना चाहिए। भिखारी ठाकुर ने मातृभाषा भोजपुरी के मान सम्मान के लिए जो सपना देखा है उसे पूरा करने की जिम्मेवारी हम सबकी है। भिखारी ठाकुर भोजपुरी के सांस्कृतिक योद्धा थे। आज की बैठक में उपस्थित सदस्यों में पत्रकार कमलेश कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रामजी यादव, कार्यकारिणी सदस्य रंगकर्मी चंद्रभूषण पांडेय, गांधीजी, कमलेश व्यास, गोपाल कुमार, विजेंद्र कुमार पाठक, डॉ वीरेंद्र कुमार शर्मा, पप्पू सिंह, प्रशांत कुमार, सोहित सिन्हा, अनिरुद्ध सिंह और रवि प्रकाश सूरज प्रमुख थे।

Related posts

नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए विशेष रेलगाडि़यां प्लेटफार्म 16 से प्रस्थान करेंगी; यात्रियों को प्रवेश/निकास के लिए अजमेरी गेट का उपयोग करना होगा।

rktvnews

बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

घग्घर नदी में बढ़ रही पानी कि आवक के मद्देनजर जिला कलक्टर ने कि प्रेस वार्ता!आगामी आदेशों तक स्कूल रहेंगे बंद।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेन्ट समिट-2024, अतिरिक्त जिला कलक्टर ने उद्यमियों से किया संवाद

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:पेंशन अदालत से ऑनस्पॉट दूर होगी पेंशनधारियों की समस्या :जिलाधिकारी

rktvnews

भारतीय जनता पार्टी गजराजगंज मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाई गई अनिता कुमारी।

rktvnews

Leave a Comment