RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:अडानी को बचाने के लिए देश पर साम्प्रदायिक उन्माद थोपना बंद करो: निरंजन केशरी

उतर प्रदेश के संभल मे हुए हिंसा के खिलाफ इक़लाबी नौजवान सभा ने देशव्यापी विरोध दिवस के तहत आरा मे निकाला विरोध मार्च।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )01 दिसम्बर। उतर प्रदेश के संभल में हुए साम्प्रदायिक हिंसा के खिलाफ इक़लाबी नौजवान सभा ने देशव्यापी विरोध दिवस के तहत आज आरा भोजपुर मे निकाला विरोध मार्च। यह मार्च भाकपा – माले जिला कार्यालय से निकल आरा बस पड़वा पहुंचा। जहाँ मार्च सभा मे तब्दील हो गया। मार्च में संभल के हिंसा मे मारे गए सभी मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दो, हिंसा की न्यायिक जांच कराओ और सभी दोषियों पर क़ानूनी करवाई करो आदि मांगे कर कर रहें थे।
सभा को सम्बोधित करते हुए निरंजन केशरी ने कहा कि उतर प्रदेश के संभल में भाजपा के संरक्षण मे संप्रदायिक उन्मादी ताकतो के द्वारा भाजपा नेताओं के इशारों पर दंगे करवाने की इरादे से पुलिस को आगे कर के हिंसा करवाई गई । अदानी को 20 हजार करोड़ रुपये के रिश्वत देने कि जुर्म में अमेरिकी कोर्ट ने गिरफ्तारी कि वारंट जरी कि है अडानी को गिरफ्तारी से बचाने के लिए मोदी सरकार ने उतर प्रदेश के संभल मे संप्रदायिक उन्माद भड़काने कि कोशिश किया गया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महंगाई, बेरोजगारी ,स्वास्थ्य शिक्षा की सवाल से ध्यान भटकाने के लिए संप्रदायिक हिंसा का सहारा ले रही है।संभल के हिंसा मे मारे गए सभी मृतकों के आस्रीतों को मुआवजा दो हिंसा की न्यायिक जांच कराओ सभी दोषियों पर कानुनी करवाई करो आदी मांगो को लेकर इकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले आरा में देश व्यापी विरोध मार्च निकाली गई।
जिसका नेतृत्व इकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी ने किया मार्च मे आर वाई ए जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, शिव मंगल यादव, दिलीप कुमार, धिरेंद्र आर्यन,पंकज कुसवाहा, अभय सिंह ,अभिनय गुप्ता उज्जवल कुमार ,अभय कुसवाहा, रितेश कुमार ,रंजन कुमार आदि शामिल हुए।

Related posts

नीतीश का राजनीतिक चरित्र समझना उन्हें पलटीमार बताने जितना आसान नहीं – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

rktvnews

बिहार:भोजपुर:प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर सभ्यता और संस्कृति का धरोहर,विकास प्राथमिकता:डा आर के सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:आर्द्रभूमि दिवस पर शैक्षणिक टीम ने किया सुहिया भागर का प्रतयक्ष अवलोकन।

rktvnews

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जिलाधिकारी राजकुमार का हुआ रेड क्रॉस सोसायटी में सम्मान! प्रदत्त सम्मान जिले वासियों के विकास का सम्मान है:जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

नई दिल्ली:खोया हुआ जर और ज़मीन वापस लेंगे: डॉ. इंद्रेश कुमार

rktvnews

झारखंड:रामगढ़: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा चलाया गया छापेमारी अभियान ।

rktvnews

Leave a Comment