RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:संसार के बारे में जानने से बैराग्य और परमात्मा को जानने से प्रेम हो जाएगा: श्री जियर स्वामी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 दिसंबर।सदर प्रखंड के खजुरिया ग्राम में प्रवचन करते हुए श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि संसार में जितनी भी दिखने वाली वस्तुएं हैं वे सब नास्वर है।ईश्वर प्राप्ति में यह सब बाधा है। क्योंकि जब तक संसार से बैराग्य नहीं होगा जब तक ईश्वर की प्राप्त नहीं हो सकती।जब मनुष्य संसार के बारे में हकीकत जान लेगा तो उसे बैराग्य ले लेगा लेकिन जब ईश्वर के बारे में जान लेगा तो उनसे प्रेम हो जाएगा। भगवान की तरफ खिंचाव होने का नाम भक्ति है। भक्ति कभी पूर्ण नहीं होती। प्रत्यूष उत्तरोत्तर बढ़ती ही रहती है। भेद मत में होता है प्रेम नहीं। प्रेम संपूर्ण मत वादों को खा जाता है।भागवत प्रेम में जो आनन्द है वह ज्ञान में नहीं है। ज्ञान में तो अखंड आनन्द है पर प्रेम में अनंत आनन्द है। तपस्या से प्रेम नहीं मिलता प्रत्यूष शक्ति मिलती है। प्रेम भगवान में अपनापन होने से मिलता है। जिसका मिलना अवश्यंभावी है उस परमात्मा से प्रेम करो और जिसका बिछुड़ना अवश्यंभावी है उस संसार की सेवा करो। प्रेम वही होता है जहां अपने सुख और स्वार्थ की गंदगी नहीं होती। जब तक साधक अपने मन की बात पूरी करना चाहेगा तब तक उसका न शगुण में प्रेम होगा न निर्गुण में। जो चीज़ अपनी होती है वह सदा अपने को प्यारी लगती है। अतः एकमात्र भगवान को अपना मान लेने पर भगवान में प्रेम प्रकट हो जाता है। जब तक संसार से प्रेम है तब तक भगवान में असली प्रेम नहीं है।जब तक नाशवान की तरफ खिंचाव रहेगा तब तक साधन करते हुए भी भगवान की तरफ खिंचाव और उसका अनुभव नहीं होगा। प्रेम मुक्ति से भी आगे की चीज है मुक्ति तक तो जीव रस का अनुभव करने वाला होता है। पर प्रेम में वह रस का दाता बन जाता है। ज्ञान मार्ग में दुख बंधन मिट जाता है और स्वरूप में स्थित हो जाताहै। पर मिलता कुछ नहीं। परंतु भक्ति मार्ग में प्रतिक्षण प्रेम मिलता है। खजुरिया यज्ञ स्थल पर स्वामी जी से दर्शन करने हेतु काफी दूर से लोग आ रहे हैं. यज्ञ समिति के लोगों ने बताया कि 1 दिसंबर को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है. इसी दिन पूर्णाहुति भी है. और इसके बाद स्वामी जी 2 दिसंबर को औरंगाबाद चले जाएंगे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज को किया ऑफिस स्पेस आबंटित : नवा रायपुर को देश का अगला आईटी हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम।

rktvnews

घटते भू जल स्तर और आर्सेनिक युक्त पानी को लेकर भाजपा भोजपुर कल करेगा धरना।

rktvnews

17 मार्च को रसोइया महासंघ जिलाधिकारी सासाराम के समक्ष करेगा धरना प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर: आरा के दिगंबर जैन भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में भक्तामर पाठ का आयोजन।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिले के 50 प्रतिशत मतदान केंद्र रहेंगे कैमरे की नजर में, 744 मतदान केंद्रों पर होगी लाइव वेब-कास्टिंग।

rktvnews

झारखंड:खूशहाल और विकसित पलामू के लिए जाति धर्म से उपर उठकर योग्य उम्मीदवार का चयन करें :के एन त्रिपाठी

rktvnews

Leave a Comment