RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:तरारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा स्पेशल कैंप का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 नवंबर। आज फोटोयुक्त निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत तरारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा स्पेशल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के दौरान बीएलओ द्वारा निर्वाचक सूची में नाम पंजीकरण, विलोपन, एवं संशोधन आदि के लिए फॉर्म 6, 7, और 8 प्राप्त किए गए।
जानकारी अनुसार अगला स्पेशल कैंप दिनांक 8.12.2024 (रविवार) को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। दावा और आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 12.12.2024 निर्धारित है। इसलिए, सभी पात्र नागरिक फॉर्म 6 के माध्यम से निर्वाचक सूची में पंजीकरण कर सकते हैं। मृत, दोहरी प्रविष्टि वाले या स्थायी रूप से स्थानांतरित निर्वाचकों के नाम विलोपित कराने हेतु फॉर्म 7 तथा किसी विधानसभा से दूसरे विधानसभा, या एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में स्थानांतरण, विवरण संशोधन, डुप्लीकेट ईपिक प्राप्त करने एवं दिव्यांग निर्वाचकों का चिन्हांकन कराने हेतु फॉर्म 8 आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑफलाइन आवेदन अपने बीएलओ को दे सकते हैं या ऑनलाइन आवेदन भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in एवं वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से कर सकते हैं।
बताया गया की प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निष्पादन निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी पीरो द्वारा दिनांक 24.12.2024 तक किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 6.1.2025 को किया जाएगा।

Related posts

प्रधानमंत्री ने भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन किया, उन्होंने कहा कि यह कपड़ा उद्योग में भारत की असाधारण क्षमताओं को उजागर करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच है।

rktvnews

दरभंगा:डीईओ एवं एसएसपी ने संयुक्त रूप से मतदान कर्मियों को किया ब्रीफिंग।

rktvnews

भोजपुर:आरा में NI अधिनियम के मामलों के निपटारे हेतु विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट ने मतदान करने हेतु लोगो को किया जागरूक।

rktvnews

26 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश:होली भाईचारे का पर्व है, यह हमें एकता और सद्भाव बनाए रखने की देता है प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment