RK TV News
खबरें
Breaking Newsकला

भोजपुर के आरा में चैत्र महोत्सव में गंगा अवतरण को कथक कलाकार जीवंत करेंगे…..

RKTV NEWS/अनिल सिंह 3 अप्रैल। भोजपुर के आरा में शहर की सांस्कृतिक संस्था शिवादी के द्वारा द्वितीय चैत्र महोत्सव का आयोजन स्थानीय हर प्रसाद दास जैन स्कूल में किया जायगा। संस्था की निदेशिका श्रीमती आदित्या श्रीवास्तवा ने बताया कि संध्या 6:30 बजे इस खास समारोह के लियॆ आरा के कथक कलाकारों के द्वारा नृत्य नाटिका गंगा एक संकल्प की प्रस्तुति होगी। इस नृत्य नाटिका का संगीत निर्देशन व लेखन गुरु बक्शी विकास , संगीत संयोजन रोहित कुमार , सह नृत्य निर्देशन रविशंकर, अमित कुमार व राजा कुमार ने किया है। वहीं इस नृत्य नाटिका में शालिनी महाराज , खुशी कुमारी गुप्ता , संजना कुमारी , मीनाक्षी पाण्डेय , स्नेहा पाण्डेय , सलोनी व मुस्कान के द्वारा गंगा के अवतरण के दृश्य को जीवंत किया जाएगा। आदित्या श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस नृत्य नाटिका में पौराणिक आख्यानों की झलक के साथ साथ कुछ नवीन व काल्पनिक पात्रों का भी समावेश कर गंगा की की आधुनिक चुनौतियों व संघर्ष को भी दर्शाया गया है। इस समारोह में शहर के कई गणमान्य रंगकर्मी , संगीतज्ञ व कला प्रेमी शिरकत करेंगे।

Related posts

एसडीओ ने किया प्रखंड सह अंचल  कार्यालय का औचक निरीक्षण।

rktvnews

डॉ. एन लिबर्ट, सहायक वरिष्ठ व्याख्याता, सिडनी विश्वविद्यालय, ने एम्स, नई दिल्ली में जन औषधि केंद्र का दौरा किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएं दीं, संस्कृत विरासत के संरक्षण और संवर्धन की प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

सारण:जिला में सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

rktvnews

जिला स्तरीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:केंद्रीय मंत्री ने छठ पूजा की तैयारी को लेकर जिले के विभिन्न घाटो का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment