RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर आरा की सौम्या कुमारी को मिला पत्रकारिता में गोल्ड मेडल, राज्यपाल के हाथों हुई सम्मानित।

महाराजा कॉलेज की छात्रा रही सौम्या ने पत्रकारिता में गोल्ड मेडल ला जिले का नाम किया रौशन।अंजना ओम कश्यप को बताया प्रेरणा स्रोत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अप्रैल।आरा के धरहरा, हनुमान टोला, रविशंकर उर्फ मंटू जी एवं प्रभा किरण की द्वितीय पुत्री सौम्या कुमारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली पहली छात्रा है। जिसे 28 मार्च को पटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल महामहिम विश्वनाथ अलेंकर के हाथों गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह बिहार खासकर भोजपुर के विद्यार्थियों के लिए सुखद और प्रेरणादायक संदेश है कि लड़कियां अब किसी भी क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं है। बल्कि अपनी मेहनत और लगन से अपनी प्रतिभा को पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सिद्ध कर दिया है। बताते चलें कि सौम्या की प्रारंभिक से मैट्रिक तक की शिक्षा डीपीएस रेजिडेंशियल स्कूल कर्मन टोला आरा से प्राप्त की है। इसके बाद महाराजा कॉलेज से इंटरमीडिएट तथा महिला कॉलेज से बीसीए की डिग्री हासिल की है। इसके बाद पटना विश्वविद्यालय से सत्र 2020-2022 में जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन की परीक्षा पास की। अपनी सत्र में सर्वोत्तम अंक लाने के कारण इन्हें गोल्ड मेडल और डिग्री हासिल हुई है। यह आयोजन 28 मार्च को पटना विमेंस कॉलेज में हुआ जिसमें महामहिम राज्यपाल एवं पटना विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय गिरीश चौधरी जी उपस्थित रहे। इस संबंध में RKTV NEWS द्वारा सौम्या कुमारी से बातचीत की। जर्नलिज्म लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है।जिसमें पढ़कर गोल्ड मेडल प्राप्त करना बहुत ही सुखद और प्रेरणादाई है ।एक प्रश्न के जवाब में सौम्या ने कहा कि मैं अपने परिवार के साथ जब टीवी पर न्यूज़ एंकर को देखती थी तो मन में एक भावना आती थी क्या मैं ऐसा नहीं कर सकती? आज वही भावना मेरे दिलो दिमाग में घर कर गई कि मुझे जर्नलिज्म करना है। एक बार मैं अंजना ओम कश्यप की बहस मैं टीवी पर देख रही थी, किस तरह से बड़े-बड़े नेताओं से अपनी तार्किक क्षमता के साथ सबको निरुत्तर कर रही है। और यह जानकर मुझे बेहद खुशी हुई की अंजना कश्यप बिहार की बेटी है। आज मैंने अपने पथ प्रदर्शक के रुप संकल्प कर लिया कि चाहे जो हो अब मैं जर्नलिज्म के माध्यम से अपना भविष्य निर्धारित करूंगी। एक प्रश्न के जवाब में सौम्या ने बताया की पत्रकारिता में लड़कियों के लिए बहुत स्कोर लड़कियां चाहे तो इसमें अधिक से अधिक मान सम्मान के साथ अपना भविष्य समाज शक्ति लोकतंत्र के इस विशाल दुनिया में अपना स्थान बना सकती हैं। सौम्या ने बताया कि मैं पटना में अभी डेमोक्रेटिक चर्खा चैनल मैं काम कर रही हूं। जो ग्रामीण परिवेश की हर समस्या, सुधार और सरकारी योजनाओं का लाभ से संबंधित जानकारियों पर आधारित है।
गोल्ड मेडल प्राप्त होने पर महाराजा कॉलेज की प्राचार्या सह महिला कॉलेज आरा की प्रभारी डॉ आभा सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए सौम्या को बधाई और शुभकामनाएं दी है उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि दोनों कालेज की छात्रा रही और दोनों कालेज की प्राचार्या मैं हूं ।मेरे लिए बहुत खुशियों की बात है ।मैं सौम्या को बुलाकर छात्र छात्राओं के प्रेरणा के लिए सम्मानित करेंगीशम्मा को बुलाकर निश्चित रूप से सम्मानित करुंगी।

Related posts

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 में जिले के विभूतियों की स्मृति में तोरण द्वारों का होगा निर्माण।

rktvnews

किर्गिस्तान में इस्सिक-कुल पर तमची विशेष वित्तीय निवेश क्षेत्र का शुभारंभ किया गया।

rktvnews

भोजपुर:अभ्यर्थी व्यय लेखा कोषांग द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष /सचिव के साथ बैठक।

rktvnews

कैबिनेट ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए वेंचर कैपिटल जुटाने हेतु स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी दी

rktvnews

व्यंग्य:कोई ट्रोलिंग से न सताए मेरे यशस्वी पीएम को🤪

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment