RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:कलेक्टर ने ग्राम पंथ पिपलाई में नमो ड्रोन दीदी द्वारा ड्रोन से नैनो उर्वरक छिड़काव प्रदर्शन देखा।

मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन एवं कृषि विभाग ने कृषकों की कार्यशाला में ड्रोन व उन्नत तकनीकों की जानकारी प्रदान की।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)27 नवंबर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा ग्राम पंथ पिपलाई में कृषकों को ड्रोन, नैनो यूरिया, नैनो खाद व उन्नत तकनीकों की जानकारी प्रदान करने के लिए कृषि कार्यशाला आयोजित की गई। कृषि कार्यशाला में कृषकों को नमो ड्रोन दीदी द्वारा ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया का छिड़काव, कृषि विकास व उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किए जाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यशाला में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कृषकों को ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव के फायदे बताएं और नैनो यूरिया के उपयोग से कृषि की उत्पादकता में वृद्धि आदि की जानकारी दी। कलेक्टर श्री सिंह ने कृषकों को नरवाई नहीं जलाने के प्रेरित किया तथा नरवाई की समस्या के समाधान के लिए कृषि यंत्र सुपरसीडर एवं आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने के लिए कहा। उन्होंने पशुपालक कृषकों द्वारा कृत्रिम गर्भाधान की तकनीक का उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर श्री सिंह एवं कृषकों को नमो ड्रोन दीदी द्वारा ड्रोन से नैनो उर्वरक छिड़काव का डिमोन्स्ट्रेशन दिया गया। इसके पश्चात कलेक्टर द्वारा कृषि अभियांत्रिकी द्वारा आयोजित आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह, जिला पंचायत सदस्य राधा मालवीय, जनपद सदस्य बाबूलाल तिवारी, राजेन्द्र ठाकुर, जनप्रतिनिधी बहादुरसिंह बोरमुण्डला, रवि वर्मा, ग्राम पंचायतों के सरपंच व अन्य अधिकारीगण एवं कृषक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:एन.सी.डी. क्लिनिक में “ग्लोबल आयोडीन अल्पता विकार बचाव दिवस” के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने व्यवसाई से लूट की घटना का किया उद्भेदन! संलिप्त 2 अपराधियों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर के एक सप्ताह एक लैब कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-विज्ञान कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

गया:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा टेकारी विधानसभा के डिस्पैच सेन्टर टेकारी राज इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना!सभी गांवों व शहरों में वोट बनवाने के लिए करेगा प्रेरित।

rktvnews

Leave a Comment