RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: श्री सत्य साईं सेवा संगठन ने किया रक्तदान।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 नवंबर। श्री सत्य साईं सेवा संगठन भोजपुर इकाई के तत्वावधान भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 13 श्रद्धालु भक्तों ने अपना रक्तदान किया। जिला आध्यात्मिक प्रभारी डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष साई बाबा के जन्मदिन पर भक्तों द्वारा साई बाबा का पूजा पाठ और उनकी याद में रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस ब्लड बैंक में किया जाता है।ताकि जरूरतमंदों को अधिक से अधिक फायदा हो। रक्तदान पीड़ित मानवता की सबसे अच्छी सेवा है।श्री सत्य साईं ट्रस्ट बिहार के संयोजक राजकुमार प्रसाद ने कहा कि 20 सदस्यों ने रक्तदान के लिए कहा था लेकिन उसमें तेरह सदस्यों का ही रक्तदान हो पाया है। प्रयास है कि और भी लोगों का रक्तदान कराया जा सके ।उन्होंने सभी रक्तदाताओं को हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। रक्तदान करने वालों में शालिनी अग्रवाल ,डॉक्टर डी के वर्मा, मंगलेश कुमार ,शंकर सिंह ,सुनीता देवी ,प्रदीप कुमार ,राहुल कुमार, राजेंद्र कुमार, पलक अग्रवाल मनीष कुमार ,विकास कुमार सिंह, राजेश अग्रवाल, अभिषेक जैन आदि रहे। रेड क्रॉस की ओर से कार्यक्रम को संचालित करने वाली सचिव डॉक्टर विभा कुमारी, संरक्षक हरेंद्र प्रसाद सिंह, समाज सेवी डा जितेंद्र शुक्ला ,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा तथा टेक्नीशियन प्रभात मिश्रा, डीके पांडे,सुमन कुमारी, उनीश कुमारी, अमोद कुमार, मनोज,राजू, विकास, आदि रहे।

Related posts

ज़िला कलक्टर का निंबाहेड़ा दौरा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक!निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: जीविका दीदियों एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा जिले में मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

बक्सर:प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चौसा के नवनिर्मित भवन के हस्तांतरण के संबंध में समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार बोर्ड में शत प्रतिशत सफलता पर प्राचार्य ने प्रश्नता ज़ाहिर की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पद की लालसा न रखते हुए देश की अखंडता के लिए किया कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राजस्थान:शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण के हो काम : उपमुख्यमंत्री ,दिया कुमारी

rktvnews

Leave a Comment