RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश:डॉ.चंद्रेश बहादुर सिंह की पुस्तक का हुआ विमोचन।

प्रतापगढ़/उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा वरिष्ठ पत्रकार)22 नवंबर। रामपाल परिसर चिलबिला में चल रही राम कथा के दौरान डॉ.चंद्रेश बहादुर सिंह की पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
कथा व्यास द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी के द्वारा अनेक राक्षसों के उद्धार की जानकारी दी गई। इसमें पूतना वध विशेष रहा।
कथा का मुख्य आकर्षण राधा कृष्णजी के विवाह का वर्णन रहा। विवाह की दिव्य झांँकी भी दिखाईया गई जिसने भक्तों का दिल जीत लिया।
अमृतकाल के अवसर पर सृजित बहु पुस्तक स्वतंत्रता के अमर सेनानी का अनौपचारिक विमोचन भी किया गया। इस पुस्तक की सबसे मुख्य आकर्षण अंडमान निकोबार में भारत माता के एक दिव्य भव्य एवं नव्य मन्दिर के निर्माण का आह्वान है।
इस मन्दिर का निर्माण जन सहयोग से होने की बात कही गई।
आयोजन में मुख्य यजमान डॉ. हरिकेश बहादुर सिंह के मूल गृह जनपद रायबरेली से महेश दत्त मिश्र, राम सिंह तथा वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य भान सिंह, डा राघवेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, के के पाण्डेय आदि की उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:एम.एम.महिला कॉलेज में हर घर तिरंगा 2025 उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

rktvnews

भोपाल:गोंड राजाओं के शासन, मध्यकालीन स्मारकों के दर्शन का अनूठा अवसर।

rktvnews

भोजपुर:साहित्यकार रामयश अविकल के कहानी संग्रह लकीर का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 जुलाई 25

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:अधिवक्ता की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment