RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नवादा: जिलाधिकारी ने किया सदर अस्पताल नवादा का निरीक्षण।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)21 नवंबर। बुधवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के द्वारा सदर अस्पताल नवादा का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निबंधन काउंटर पर निबंधन कर्मी की कमी रहने के कारण मरीजों को बहुत देर तक लाइन में खड़े रहने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन नवादा को निर्देश दिया गया कि निबंधन काउंटर पर ज्यादा से ज्यादा कर्मी की प्रतिनुक्ति करें एवं निबंधन काउंटर पर निबंधन कर्मियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें । गर्भवती महिलाओं को भी निबंधन काउंटर पर 3 से 4 घंटे खड़ा रहना पड़ता है, जिससे गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को बैठने की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश सिविल सर्जन नवादा को दिया ।
पैथोलॉजी जांच में सुविधा बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया । जिलाधिकारी ने पोस्टमार्टम हाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग के द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं पोस्टमार्टम हाउस में रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस के अंदर प्रकाश एवं आधुनिक यंत्र आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे । पोस्टमार्टम हाउस के बगल में बैठने की भी सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे । पोस्टमार्टम हाउस के बाई तरफ काफी गंदगी को देखकर जिला पदाधिकारी ने गंदगी को अविलंब साफ करने का निर्देश दिया एवं पोस्टमार्टम हाउस के पास साफ सफाई रखने का भी निर्देश दिया । सर्जिकल वार्ड में 24 बेड पाए गए जिसमें 8 मरीज भर्ती थे उनमें से दो मरीज बर्न से संबंधित पाया गया । भर्ती मरीजों द्वारा जिला पदाधिकारी को बताया कि इस वार्ड में काफी मच्छर है जिससे हम लोगों को रहने में काफी परेशानी होती है । जिलाधिकारी ने उपस्थित सिविल सर्जन को सर्जिकल वार्ड में साफ सफाई एवं मच्छरों से बचाव के लिए उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया । SNCU वार्ड में भर्ती बच्चों के अभिभावक के लिए प्रतीक्षालय बनाया गया किंतु पूर्ण रूप से तैयार नहीं होने के कारण जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द प्रतीक्षालय को पूर्ण रूप से तैयार करने एवं साइनेज बोर्ड लगाने का निर्देश दिया ।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन नवादा , गोपनीय शाखा प्रभारी, अस्पताल उपाधीक्षक, डीपीएम, अस्पताल प्रबंधक, के साथ-साथ सदर अस्पताल के अन्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे ।

Related posts

राम नवमी पर करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ होगा हर समायाओं का निदान: ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

एनसीजीजी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

rktvnews

EzeRx और IMGENEX इंडिया ने स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए किफायती और सुलभ बनाने के लिए साझेदारी की।

rktvnews

उतराखांड:राज्य की 5 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान: विजय कुमार जोगदंडे

rktvnews

भोपाल में मंगलवार तक तीन दिन नहीं होगा शटडाउन, मिलेगी निर्बाध बिजली।

rktvnews

महिला सशक्तिकरण की नींव है लिज्जत पापड़ उद्योग।

rktvnews

Leave a Comment