RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:जवाहर टोला निवासी आलू व्यवसायी बिनोद कुमार पर चली गोली।

सांसद सुदामा प्रसाद व माले नेता दिलराज प्रीतम ने घटना स्थल पहुंच ली पूरी जानकारी।

जिला प्रशासन से अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 नवंबर।जवाहर टोला आरा निवासी आलू व्यवसायी बिनोद गुप्ता का पूर्वी गुमटी स्थित आलू-प्याज की दुकान पर शाम लगभग 6 बजे रंगदारी मांगने की नीयत से आये तीन अपराधियों ने बिनोद गुप्ता पर 3-4 राउंड फायरिंग कर दी। उन्होंने किसी तरह काउंटर के नीचे छीप कर अपनी जान बचाई!इस मौके पर मौजूद दुकानदारों ने साहस का परिचय देते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया और 2 अपराधी भाग गए।वहां मौजूद दुकानदारों ने एक अपराधी को पुलिस को सौंप दिया! घटना की जैसे ही जानकारी मिली उसी समय आरा सांसद सुदामा प्रसाद एवं भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,व्यवसायी संघ के कार्यालय सचिव कृष्णरंजन गुप्ता घटना स्थल पर पहुंचकर आलू व्यवसायी बिनोद गुप्ता से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली!बिनोद गुप्ता को ले जाकर नवादा में मुकदमा दर्ज कराया !इस दौरान भाकपा-माले ने अन्य दोनों अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने,व्यवसायी बिनोद गुप्ता को सुरक्षा प्रदान करने व मिल रोड में पुलिस गश्ती को तेज करने की मांग की है।

Related posts

शाहपुर में इंडिया गठबंधन के नेताओं कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मनेंद्रगढ़ क्षेत्र को मिली 25.99 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात।

rktvnews

हनुमानगढ़:50 हजार रुपए से अधिक की नगदी पर दिखाने होंगे जरूरी दस्तावेज, वरना जब्त होगी राशि।

rktvnews

जयपुर के तबला गुरु “ठाकुर किशन सिंह उर्फ आरा के कृष्णा नंदन लाल”।

rktvnews

इंदौर:अपना दल (एस) ने इंदौर कार्यालय पर धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

भोजपुर:2025 में मजबूत बनेगी एनडीए सरकार: राजेश भट्ट

rktvnews

Leave a Comment