RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के साक्ष्य दें, होगी कार्रवाई : के रवि कुमार

अपील : सपरिवार, आस-पड़ोस के साथ मतदान में लें हिस्सा।

अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती 200 करोड़ के पार।

कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 19 नवंबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर होगा। इनमें से 31 बूथों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। उन्होंने कहा कि मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता सपरिवार, आस-पड़ोस और मित्रों के साथ मतदान केंद्र जाकर उत्सवी माहौल में मतदान करें। वह मंगलवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के 14,218 बूथों में से 48 बूथ को यूनिक बूथ के रूप में विकसित किया गया है। वहीं महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्रों की संख्या 239 है। 22 मतदान केंद्र दिव्यांगजनों द्वारा संचालित होंगे। जबकि, युवाओं के हाथों में 26 मतदान केंद्रों की व्यवस्था रहेगी।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के संज्ञान में आचार संहिता उल्लंघन के जितने भी मामले आते हैं, उनपर तत्परता से मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। अभी तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में 90 केस दर्ज कर कार्रवाई की गयी है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में आये सवालों का जवाब देते हुए पत्रकारों से भी अपील की कि उनके सामने भी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले आते हैं, तो वे निर्वाचन आयोग के साथ उसे साक्ष्य समेत साझा करें, निर्वाचन आयोग नियमानुसार कार्रवाई सुनीश्चित करेगा।
उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से लेकर अब तक 200 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की जा चुकी है।

Related posts

राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में बिहार को मिला तृतीय पुरस्कार।

rktvnews

गोपालगंज:जीविका द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा और मौतों पर भाजपा भोजपुर प्रवक्ता राजेश सिंह और जिलाध्यक्ष दुर्गा राज समेत अन्य ने की निंदा।

rktvnews

ट्रिनिटी एयर ट्रैवल एंड टूर्स ने ‘ट्रिनिटी स्टडी अब्रॉड’ की वृद्धि के साथ वैश्विक शिक्षा क्षेत्र में अपने विस्तार को मजबूत किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड के बैठनिया भानाचक पंचायत अंतर्गत श्यामपुर महादलित टोला में विशेष विकास शिविर का किया शुभारंभ।

rktvnews

सारण:कला एवं संगीत विद्यालय संस्कृति की आत्मा है : युगल किशोर

rktvnews

Leave a Comment