RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:उज्जैन जिले में प्रदेश में सर्वाधिक नव साक्षरों को शामिल किया गया।

देश में म्रध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर।

लक्ष्य से अधिक नवसाक्षरों को शामिल करने पर।

उज्जैन जिले को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश) 19 नवम्बर। उल्हास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में म्रध्यप्रदेश में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों को 2027 तक प्रदेश को सम्पूर्ण साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। भारत के सभी राज्यो में विगत चार परिक्षाओं मे सर्वाधिक नवसाक्षरों को शामिल करने के कारण म्रध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर रहा है। म्र.प्र. के 52 जिलो में से उज्जैन की साक्षरता टीम द्वारा 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सर्वाधिक नव साक्षरों को उज्जैन जिले को प्राप्त लक्ष्य 76558 के स्थान पर 80100 शामिल करने पर जिला प्रशासन एवं टीम को प्रशस्ति पत्र राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक द्वारा प्रदान किया है।
यह उपलब्धि जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में उनकी टीम को उत्कृष्ट कार्य करने पर सरहाना करते हुए राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक ने प्रशस्ति पत्र जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी अशोक त्रिपाठी को प्रदान किया है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने उक्त उपलब्धि के लिए जिला साक्षरता मिशन कि टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने टीम को आगे भी इसी तरह कार्य करने हेतु निर्देशीत कीया है।
जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी ने प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया की वर्ष 2011 की जनगणना में उज्जैन जिले में 5 लाख 50 हजार 571 असाक्षर हैं। आज दिनांक तक 1 लाख 61 हजार 856 साक्षर हो चुके है। श्री त्रिपाठी ने अपिल की है की असाक्षर स्वयं भी अपने समीप के प्राथमिक या माध्यमिक शालाओं में जाकर साक्षर होने हेतू अपना पंजीयन कर सकते है। कोई भी पढ़े लिखे व्यक्ति अपने आस -पास के असाक्षरों को साक्षरता कक्षाओं में शामिल कर सकते है।

Related posts

महापौर प्रतिनिधि प्रेम पंकज ने किया वातुनुकुलित पी एम लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी सेंटर का उदघाटन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने जागरण फोरम का उद्घाटन किया, सकारात्मक राष्ट्र निर्माण संवाद का आह्वान किया।

rktvnews

संसद ने सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 79वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश।

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को सौंपा चेक।

rktvnews

पूरी दुनिया अब आयुष प्रणाली की शक्ति को पहचान चुकी है: सर्बानंद सोनोवाल

rktvnews

Leave a Comment