RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : गोली लगने से युवक जख्मी! चिकित्सा के दौरान मौत। 

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 17 नवम्बर। भोजपुर जिला के करनामेपुर थाना क्षेत्र के  करनामेपुर बाजार स्थित मछली मार्केट के पास शनिवार की देर शाम घर से बुलेट मोटरसाइकिल से अपने बहन की शादी में शामिल होने जा रहे एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए आरा स्थित डा विकास सिंह  के प्राईवेट क्लिनिक ले जाया गया। घायल युवक करनामेपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गाँव निवासी सुरेंद्र सिंह का 18 वर्षीय पुत्र राज सिंह बताया जाता है। जानकारी के अनुसार ईश्वरपुरा गाँव निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री की शादी बिहिया महथिन मंदिर में होने वाली थी। शादी में शामिल होने के लिए राज सिंह अपनी बुलेट से बिहिया के लिए निकला था। तभी करनामेपुर बाजार स्थित मछली मार्केट के पास पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गये। घटना के बाद करनामेपुर बाजार समेत आसपास के क्षेत्र मे अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुॅचे परिजन उसे इलाज के लिए आरा मे प्राइवेट अस्पताल मे ले गये। इस संबंध में करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक की आरा में चिकित्सा के दौरान मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की तफशीष मे जुटी  है।

Related posts

पिथौरागढ़:मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पिथौरागढ़ में ” स्वीप -होली” का आयोजन।

rktvnews

होली और जुम्मे की नमाज़ पर होगी सौहार्द की परीक्षा।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले के वरीय अधिकारियों ने डिफाल्टर पैक्स का किया भौतिक सत्यापन।

rktvnews

पटना:हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर है: मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 मार्च 26

rktvnews

PERSOLKELLY ने अपनाया नया रूप ‘PERSOL’, क्षेत्रीय एकजुटता और विकास को बढ़ावा।

rktvnews

Leave a Comment