RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

महाकुंभ 2025 विशेष:भारत के जवानों संग इजरायल, अमेरिका और फ्रांस के दिग्गज करेंगे गंगा आरती।

सेना के बड़े अधिकारी और दुनिया के नामचीन संत गंगा आरती में होंगे शामिल।

भारत के सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों के संतों का महाकुंभ में होगा अविस्मरणीय स्वागत।

देश के सबसे बड़े राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिलने को लालायित हैं विदेशी अतिथि।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार)13 नवम्बर। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को महाकुंभ की नव्यता, दिव्यता और भव्यता का एहसास कराने की तैयारी में जुटी है। वहीं दुनिया के विशिष्ट लोग भी महाकुंभ में सम्मिलित होने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने को लालायित हैं। महाकुंभ के दौरान पहली बार इजरायल, अमेरिका और फ्रांस समेत तमाम देशों के दिग्गज गंगा आरती में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। उनके साथ सेना के जवान भी शामिल होंगे।

देश के विशिष्ट संतों का होगा सम्मान

हरिहर गंगा आरती समिति रामघाट प्रयागराज के अध्यक्ष सुरेश चन्द्रा ने बताया कि काशी के तर्ज पर प्रयागराज में वर्ष 1997 में गंगा आरती की शुरुआत की गई। जिसके बाद से लेकर आज तक यह क्रम अनवरत जारी है। इसी के तहत, महाकुंभ के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही देश के कोने-कोने से आ रहे विशिष्ट संतों का सम्मान करने की योजना बनाई गई है। भारत के सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों के संतों का एक साथ महाकुंभ के महा आयोजन में शामिल होना अविस्मरणीय होगा।

गंगा आरती में शामिल होंगे विदेशी मेहमान

भारत के सबसे बड़े राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ के प्रति विश्व के ताकतवर देशों के लोगों में क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत के जवानों के साथ इजरायल, अमेरिका, फ्रांस, वियतनाम, इटली, कनाडा और म्यांमार के नामी लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने भारत आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी विदेशी मेहमान यहां की प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल होंगे। उनके साथ भारतीय सेना के बड़े अधिकारी भी रहेंगे। ये सभी हरिहर गंगा आरती समिति के मेहमान होंगे।

अयोध्या के प्रसिद्ध साधु संत महाकुंभ को यादगार बनाने के लिए रोपेंगे पौधे

महाकुंभ के दौरान अयोध्या के प्रसिद्ध साधु संत महाकुंभ को यादगार बनाने के लिए पौधरोपण भी करेंगे। राम वैदेही मंदिर के प्रमुख संत स्वामी दिलीप दास त्यागी ने बताया कि अयोध्या के संतों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए एक लाख ग्यारह हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है, जिसे महाकुंभ के दौरान अंतिम रूप दिया जाएगा। स्वामी दिलीप दास जी के साथ अयोध्या के कई और भी प्रमुख संत महाकुंभ को अविस्मरणीय बनाने की तैयारी में हैं।

Related posts

जयंती पर श्रद्धा से याद किए गए सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष, पं छविनाथ पांडेय,आयोजित हुई लघुकथा-गोष्ठी।

rktvnews

इंदौर: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड क्रिकेट मैच के टिकटों की धोखाधड़ी से रहे सतर्क व सावधान!

rktvnews

प्रमण्डलीय आयुक्त की अध्यक्षता में बस पड़ाव सुरक्षित जमा निर्धारण समिति तथा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:सदर अस्पताल के विभिन्न मुद्दों को लेकर एबीवीपी ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से मिलकर सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

भोजपुर के मैट्रिक टॉपर्स और क्रैश कोर्स के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

जब से गदही कुल में आई हूं बहुत आत्म सुख पाई हूं : गदही दुल्हा

rktvnews

Leave a Comment