RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: सिवान:सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को जिला के सभी हल्का में राजस्व कर्मचारी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है राजस्व कैंप।

RKTV NEWS/सिवान (बिहार)13 नवंबर।मुख्यमंत्री बिहार के निर्देशालोक में आम-जनों को राजस्व कार्य से संबंधित सुविधा उनके घर के आसपास ही उपलब्ध कराने हेतु हल्का-वार राजस्व कैंप का आयोजन सिवान जिले में राजस्व कर्मचारियों के द्वारा प्रत्येक सप्ताह के सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को किया जा रहा है।
आज 13 नवंबर, 2024-बुधवार को हल्का-वार राजस्व कैंप का आयोजन किया गया।राजस्व कैंप में आधार सीडिंग, राजस्व लगान वसूली,एल पी सी, दाखिल- खारिज,ई- मापी,अभियान बसेरा अंतर्गत सर्वेक्षण, लाभुकों के लिए भूमि सर्वेक्षण, भूमि अतिक्रमण से संबंधित मामले, भूमि विवाद से संबंधित मामले,सरकारी भूमि को चिन्हित करना,पंचायत सरकार भवन एवं अन्य विभागों के द्वारा मांगी जा रही भूमि का प्रस्ताव तैयार किया गया।परिमार्जन एवं अन्य राजस्व कार्यो का निष्पादन भी राजस्व शिविर में किया गया।

Related posts

व्यवसायी संघ भोजपुर के जिला अध्यक्ष विष्णु गोयनका के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई!

rktvnews

जयपुर:जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली लोकसभा चुनाव के प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने केप्टन विक्रम बत्रा की शहादत को किया नमन।

rktvnews

नियमित टीकाकरण से कई रोगों से बचाव संभव:एसीएमओ डा. के एन सिन्हा

rktvnews

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने महागठबंधन सरकार के ख़िलाफ़ निकाला धिक्कार मार्च!जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

औरंगाबाद:चैती छठ : व्रतियों ने किया संध्या अर्घ्य अर्पण,जिला प्रशासन दिखा मुस्तैद।

rktvnews

Leave a Comment