RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: सिवान:आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विविध विषयों पर समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

RKTV NEWS/सिवान (बिहार)12 नवंबर। आयुक्त सारण प्रमंडल, छपरा गोपाल मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विविध विषयों पर समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
बैठक में अपने कार्यालय कक्ष से जिला पदाधिकारी सिवान के साथ विविध विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
सर्वप्रथम आयुक्त के द्वारा राजस्व से संबंधित प्रतिवेदन पर गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
तत्पश्चात नीलामपत्रवाद में की जा रही कार्रवाई के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने पुराने एवं बड़ी राशि वाले मामलों को प्राथमिकता के तौर पर त्वरित गति से निपटने का निर्देश दिया। नीलामपत्रवाद से संबंधित कोर्ट सभी नीलामपत्रवाद पदाधिकारी को नियमित रूप से करने का भी निर्देश दिया गया।
सभी थानों में सरकार के निर्देशालोक में सीसीटीवी कैमरा के अधिष्ठापन एवं उसके फंक्शनल होने के संबंध में विस्तार से जानकारी आयुक्त महोदय के द्वारा ली गई। जिन थानों में अब तक सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है वहां अविलंब सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया गया। खराब हुए सीसीटीवी कैमरा को तत्काल चालू करवाने का भी निर्देश दिया गया। बीते अक्टूबर माह में पर्व- त्यौहार के दौरान विधि व्यवस्था से संबंधित की गई कार्रवाई की विस्तार से जानकारी ली गई।
सिवान जिले में ट्रैफिक के सुचारू ढंग से संचालन हेतु की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी आयुक्त के द्वारा ली गई। खनन से संबंध बनाए गए जिला टास्क फोर्स के द्वारा खनन कानून के तहत नए प्रावधानों के तहत की जारी कार्रवाई के संबंध में अद्यतन स्थिति की जानकारी आयुक्त के द्वारा ली गई।
आगामी पैक्स निर्वाचन -2024 के लिए की जा रही तैयारीयों की विस्तार से जानकारी आयुक्त को जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।इस दौरान आयुक्त के द्वारा आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिया गया।
मुख्य सचिव,बिहार के द्वारा महीने के प्रत्येक मंगलवार को विविध विभागों के कार्यों की जा रही समीक्षा के क्रम में दिए जा रहे निर्देशों के अनुपालन के स्थिति की भी समीक्षा आयुक्त के द्वारा की गई।

Related posts

राजस्थान:शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण के हो काम : उपमुख्यमंत्री ,दिया कुमारी

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई नैतिक मतदान की शपथ।

rktvnews

भोजपुर : शराबी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत मे।

rktvnews

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना की तिथि में परिवर्तन।

rktvnews

भोजपुर:गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा रमना मैदान में किया गया झंडोत्तोलन।

rktvnews

उज्जैन:पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग।

rktvnews

Leave a Comment