RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड: चतरा:विस निर्वाचन 2024 के निमित्त कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में 17 मतदान पदाधिकारियों / कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज

निर्वाचन के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी:अमरेंद्र कुमार सिन्हा

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)11 नवंबर।विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित जिले के सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है। उक्त कार्य के सफल संचालन हेतु 18 सितंबर, 19 सितंबर, 22 सितंबर, 24 सितंबर, 3 नवंबर, 4 नवंबर, 5 नवंबर एवं 6 नवंबर 2024 को प्रथम मतदान प्रशिक्षण एवं 2 मतदान प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले कुल 17 मतदान पदाधिकारी के ऊपर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम – 1951 के सुसंगत धाराओं के तहत् प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर मतदान पदाधिकारियों/ कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। प्रशिक्षण के दौरान कुल 17 मतदान पदाधिकारी/ कर्मी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारियों/ कर्मियों से स्पष्टीकरण के माध्यम से जवाब भी मांगा गया लेकिन उक्त कर्मियों द्वारा स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया गया है। लापरवाही बरतने व अनिधिकृत अनुपस्थित को लेकर 17 मतदान पदाधिकारी व कर्मी के ऊपर लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम – 1951 के सुसंगत धाराओं के तहत् प्राथमिकी दर्ज की गई है। निर्वाचन ऐसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

वाइस एडमिरल संजय साधु, एवीएसएम, एनएम ने युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण (सीडब्ल्यूपी एंड ए) नियंत्रक का पदभार संभाला।

rktvnews

भोपाल:कजाकिस्तान में हुई 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक।

rktvnews

जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी ने जिला परिषद के अंबेडकर भवन के जीर्णोद्धार से संबंधित उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन के साथ की गई बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विकास विभाग की 11000 करोड़ रु०की 3419 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन भोपाल…”नीलम जयंती शब्द उत्सव”।

rktvnews

राष्ट्रपति ने महिमा पंथ की एक बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment