RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: भोजपुर: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाएंगी जन सुराज प्रत्याशी।

जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार किरण सिंह ने घर घर जाकर लोगों से किया जन संवाद।

RKTV NEWS/पीरो (भोजपुर)09 नवंबर।जन सुराज पार्टी आगामी उपचुनाव को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। पार्टी के संस्थापक एवं स्टार प्रचारक प्रशांत किशोर और सभी उम्मीदवार जनता से निरंतर संवाद कर उनके मुद्दों को सुनने और समाधान देने का प्रयास कर रहे हैं। तरारी विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज की उम्मीदवार किरण सिंह ने घर-घर जाकर लोगों से जन संवाद किया, जिसमें उन्होंने इमादपुर ,बीहता , बसूरी और बिहार्सर पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया, जिससे उन्हें व्यापक जन समर्थन मिला।
किरण सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण , और सामाजिक सुधार को प्रमुखता दी। उन्होंने वादा किया कि यदि जनता का समर्थन मिलता है, तो वह तरारी के विकास में सुधार के लिए बुनियादी सुविधाएं मजबूत करेंगी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगी, और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाएंगी। उनका मानना है कि पिछले दस वर्षों में तरारी का विकास रुका हुआ है, और वह इसे एक समृद्ध और सशक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प रखती हैं।
महिलाओं से मुलाकात के दौरान किरण सिंह का जोरदार स्वागत किया गया, जहां महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं और क्षेत्र की पहली महिला प्रत्याशी होने पर प्रसन्नता जताई। किरण सिंह ने सभी को भरोसा दिलाया कि अगर जनता का समर्थन मिला, तो वह तरारी को एक आदर्श और सुंदर क्षेत्र बनाने के लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगी।

Related posts

बागपत:हर घर तिरंगा अभियान: राष्ट्रगौरव की भावना से रोशन होगा बागपत।

rktvnews

राज्यपाल ने किया स्वामी केशवानंद कृषि विश्विद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया।

rktvnews

वतन खातिर

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रत्येक जिले में पटाखा फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर शासन को प्रतिवेदन भेजने के निर्देश।

rktvnews

जिला प्रशासन की पहल: जिले के बांस कारीगरों/उत्पादकों को मिलेगा बड़ा बाजार, ऑनलाइन बेस सकेंगे प्रोडक्ट!रोजगार सृजन के लिए बांस कारीगरों को दिया जाएगा कौशल प्रशिक्षण।

rktvnews

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव की शानदार शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment