RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर: चुनाव जीतने के बाद तरारी विधानसभा के किसी भी घर में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे :राजू यादव

RKTV NEWS/पीरो ( भोजपुर)04 नवम्बर।आज इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले तरारी विधानसभा उप चुनाव प्रत्याशी कॉ राजू यादव ने तरारी प्रखंड के इंग्लिश, बिहटा, राजपुर, धोकरहां, इमादपुर, जगजीवनापुर, मोआप खुर्द, बाजार टोला, नारायणपुर, सहीयारा, बहादुरपुर, लच्छीडीह विषम्भरपुर, मोआप कला, खुटहा बाजार और मोपती में जनसंपर्क किया ।
जनसंपर्क अभियान में भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य संजय सिंह,राज्य कमेटी सदस्य कृष्णा जी, कामता प्रसाद, पूर्व प्रमुख्य सह माले नेता हारेराम सिंह, छात्र संगठन आइसा बिहार राज्य उपाध्यक्ष मयंक यादव, भोजपुर जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा, सागर पासवान जिला परिषद उपा अध्यक्ष लाल बिहारी यादव, राजद तरारी प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू यादव, आरा पश्चिमी जिला पार्षद सह राजद नेता भीम यादव,राजद नेता भोला यादव, रमाकांत पूर्व मुखिया, राजद मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र यादव, ददन पासवान, मंटू पाल,संतोष पासवान, जितेंद्र पासवान, सुरेंद्र पासवान शामिल थे।
राजू यादव ने ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव गरीब , पिछड़ा, शोषितों और दलितों को मान सम्मान के रक्षा करने की चुनाव है। एक तरह भाजपा ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जिसका पिता सैकड़ों लुट,हत्या अपहरण का अभयुक्त है और गरीबों, पिछड़ों पर शोषण करने का इतिहास रहा है।
अगर हम चुनाव जीतते हैं तो राम नरेश राम, मास्टर शाहब और राम ईश्वर यादव के सपनों को पूरा करने और इनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेता हूं।तरारी विधानसभा के किसी भी घर में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। अगर किसी घर में भाजपा की सरकार अगर स्मार्ट मीटर लगाई होगी तो उसको कबाड़ कर फेकने का काम करेंगे । साथी ही कहा कि आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कर्मी, रसोईया सेविका को सम्मान जनक वेतन 25000 बढ़ाने के लड़ाई को विधानसभा में आवाज उठाएंगे।
ग्रामीण जनता ने भी संकल्प लिया कि हमेशा की तरह इस बार भी गरीब समाज के हक -हक्कूक की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी भाकपा माले के उम्मीदवार राजू यादव को की जिताएंगे। हमलोगों को पहले वाला समय को याद है जब यही लोग खाट पर बैठने नहीं देते थे, वोट तक भी नहीं देने देते थे समाज में किसी तरह का अधिकार नहीं तो भाकपा माले ही दिलाई हैं।

Related posts

दुमका:उपायुक्त द्वारा परिसदन का निरीक्षण; व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश।

rktvnews

अहमदाबाद : दिवा और जीत अदाणी ने दिव्यांग महिलाओं के साथ मनाई अपनी शादी की पहली सालगिरह।

rktvnews

रक्षा मंत्री और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के कोर इंटीग्रेशन और फ्लाइट टेस्टिंग सेंटर और नौसेना प्रणाली विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के लिए लगभग एक लाख करोड़ रुपये की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने तरारी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण,छात्राओं से किया संवाद।

rktvnews

चतरा:शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment